Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
  • पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
  • 758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

प्रेस क्लब सुल्तानपुर का हुआ गठन: अरुण कुमार बने अध्यक्ष, मोहम्मद साजिद को मिली सचिव पद की जिम्मेदारी

Haridwar TimesBy Haridwar TimesMay 3, 2025

सुल्तानपुर: पत्रकारों की एकजुटता और लोकतांत्रिक पत्रकारिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रेस क्लब सुल्तानपुर का गठन किया गया। क्रांतिकारी पत्रकार अरुण कुमार देव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ मोहम्मद साजिद को सचिव, सूरज सिंह को कोषाध्यक्ष, गुलशन आजाद को प्रवक्ता व विनोद धीमान व अनिल वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है ।

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि, “आज के दौर में निष्पक्ष पत्रकारिता करना एक चुनौती बन चुका है। ऐसे समय में प्रेस क्लब को मजबूत आधार देने और पत्रकारिता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया है। हम क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि क्लब हमेशा सत्य, न्याय और जरूरतमंदों की आवाज बनेगा।”

सचिव मोहम्मद साजिद ने प्रेस क्लब की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सुल्तानपुर अब पत्रकारिता का केंद्र बन चुका है, जहां 50 से अधिक गांवों की खबरें यहां से संचालित होती हैं। ऐसे में एक संगठित मंच की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे आज साकार किया गया है।

प्रवक्ता गुलशन आजाद ने कहा कि “पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जिसे आज माफिया और साजिशों के जरिए कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। हमारा प्रयास रहेगा कि निष्पक्ष पत्रकारिता की लौ और भी प्रखर हो।” वहीं उपाध्यक्ष विनोद धीमान ने क्लब के लिए ‘सिपाही’ की तरह कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

वहीं कोषाध्यक्ष सूरज सिंह ने कहा कि प्रेस क्लब सुल्तानपुर का गठन केवल एक संगठनात्मक पहल नहीं, बल्कि पत्रकारों की आवाज़ को एक मंच देने की दिशा में क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा, “पत्रकारिता आज संक्रमण काल से गुजर रही है, जहां सच बोलना एक चुनौती बन गया है। ऐसे समय में हमारा लक्ष्य होगा कि क्लब की आर्थिक मजबूती और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए हम हर ज़रूरतमंद पत्रकार तक सहयोग पहुंचाएं।” सूरज सिंह ने आश्वासन दिया कि वह क्लब के संसाधनों का विवेकपूर्ण और ईमानदार प्रबंधन करेंगे, जिससे प्रेस क्लब एक सशक्त और आत्मनिर्भर मंच बन सके।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleपिरान कलियर : वे टू लाइव फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को दिए गए प्रमाण पत्र
Next Article 07 मई को बजेगा युद्ध का सायरन! गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को ‘हमले’ वाली मॉक ड्रिल कराने का दिया निर्देश

संबधित खबरें

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

August 26, 2026

ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की

August 26, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.