Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

देव एनक्लेव, रुड़की में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

April 14, 2026

रहमतपुर में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

April 14, 2026

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब; बोले—देवभूमि से मिलती है ऊर्जा

April 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • देव एनक्लेव, रुड़की में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
  • रहमतपुर में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
  • देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब; बोले—देवभूमि से मिलती है ऊर्जा
  • अवैध खनन पर कार्रवाई के दावे फेल : लंढौरा में अवैध खनन बेखौफ जारी, प्रशासन पर उठे सवाल
  • पीरपुरा संपर्क मार्ग बना हादसों का अड्डा, भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क खस्ताहाल, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • पिरान कलियर : तिरंगा चौक पर बाबा साहब अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन, गुलजार चौधरी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे… विकास और रफ्तार का नया अध्याय, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी सख्त, विकास कार्यों में तेजी और 20 दिन में लंबित घोषणाओं पर आदेश जारी करने के निर्देश
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
रूडकी

पीरपुरा संपर्क मार्ग बना हादसों का अड्डा, भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क खस्ताहाल, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Haridwar TimesBy Haridwar TimesApril 14, 2026

मंगलौर (रुड़की) : (फरमान मलिक) विकास की राह से जोड़ने वाला पीरपुरा संपर्क मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव को जोड़ने वाली यह अहम सड़क अब लोगों के लिए सुविधा नहीं, बल्कि खतरे का कारण बनती जा रही है। महज एक किलोमीटर का रास्ता बचाने के लिए भारी वाहनों की आवाजाही ने इस मार्ग की हालत पूरी तरह बिगाड़ दी है।

सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि इंटरलॉकिंग टाइल्स पूरी तरह उखड़ चुकी हैं और जगह-जगह एक से दो फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। ये गड्ढे आए दिन हादसों को न्योता दे रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, खासकर रात के समय ये गड्ढे और भी खतरनाक साबित होते हैं, जिससे कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और लोगों की जान तक जा चुकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमों के अनुसार हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहनों को अब्दुल कलाम चौक से होकर गुजरना चाहिए, लेकिन समय और दूरी बचाने के लालच में चालक इस संकरे मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे सड़क पर ट्रैफिक दबाव बढ़ गया है और हालात और भी खराब हो गए हैं।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद इंतजार ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं अन्य ग्रामीणों का भी कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण उनकी समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क का जल्द से जल्द चौड़ीकरण किया जाए और इसे हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के मानकों के अनुसार दोबारा बनाया जाए। साथ ही, इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाई जाए ताकि हादसों को रोका जा सके।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleपिरान कलियर : तिरंगा चौक पर बाबा साहब अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन, गुलजार चौधरी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
Next Article अवैध खनन पर कार्रवाई के दावे फेल : लंढौरा में अवैध खनन बेखौफ जारी, प्रशासन पर उठे सवाल

संबधित खबरें

देव एनक्लेव, रुड़की में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

April 14, 2026

औद्योगिक इकाइयों के बाहर फर्जी धरना-प्रदर्शन पर उद्योगपतियों का विरोध, जिलाधिकारी से की सख्त कार्रवाई की मांग

April 11, 2026

प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

April 10, 2026

नारसन के पीरपुरा विद्यालय में विदाई समारोह, प्रधानाचार्य मोहम्मद इकराम सेवानिवृत्त

March 31, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.