Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
  • पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
  • 758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

जिसे पाला वही बना काल : पिता की डांट से नाराज कलयुगी बेटे ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट

Haridwar TimesBy Haridwar TimesMay 26, 2025

खानपुर : (फरजाना खातून) खानपुर थाना क्षेत्र में हस्तमौली गांव में गोली मारकर ग्रामीण की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ग्रामीण का हत्यारा खुद का 19 साल के बेटा ही निकला । पिता की रोज-रोज की डांट-फटकार और टोका-टोकी के चलते कलयुग की बेटे ने अपने आप की मौत के घाट उतार दिया है ।

आपको बता दे बीते 23/24 मई की रात को आरोपी बेटे सूरज ने ही 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता की किसी अज्ञात ने गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना खानपुर पुलिस मौके पर पहुँची और तड़के 4:30 बजे घटनास्थल का निरीक्षण किया ओर मलखान नामक व्यक्ति को चारपाई पर खून से लथपथ हालत में मृत पाया गया।

पुलिस ने फौरन केस दर्ज किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी करवाई गई। मामले में कोई डिजिटल सबूत जैसे सीसीटीवी, कॉल डिटेल आदि न मिलने पर पुलिस ने पूरी तरह से मैन्युअल पुलिसिंग का रास्ता अपनाया।

जांच में पता चला कि मृतक मलखान शराब पीने का आदी था और घर पर अक्सर अपने बेटे सूरज को फटकारा करता था। सूरज अधिकतर समय मोबाइल गेम, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप में व्यस्त रहता था, जिससे पिता नाराज रहते थे। घर में अक्सर इसी बात को लेकर झगड़े होते थे। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोभाल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया, घटना वाली रात भी पिता-पुत्र में मामूली झगड़ा हुआ था। जब मलखान सो गए, तो सूरज ने मौका देखकर अपने पास रखे तमंचे से सीने में गोली मार दी और फिर चुपचाप अपने बिस्तर पर लेट गया। घर के बाकी सदस्य सो रहे थे और हल्की आवाज सुनने के बाद भी कोई जागा नहीं।

सुबह जब मलखान की पत्नी ने उन्हें उठाने की कोशिश की तो खून से लथपथ शव देखकर चीख पड़ी। पूरा गांव सकते में आ गया। सूरज ने उस समय भी अपने आप को मासूम दिखाने की कोशिश की और लोगों के साथ शोक मनाया।लेकिन पुलिस की नजरें सूरज पर टिकी रहीं। उसकी हरकतों में कुछ अजीब था। जब पुलिस ने उससे गहराई से पूछताछ की, तो वह टूट गया और हत्या की बात स्वीकार कर ली।

उसने बताया कि वह पिता की डांट से बहुत परेशान था और इसलिए उसने यह कदम उठाया।सूरज ने हत्या में इस्तेमाल किया गया 12 बोर का तमंचा गन्ने के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हरिद्वार पुलिस की इस त्वरित और सूक्ष्म कार्रवाई की चारों ओर सराहना हो रही है। एसएसपी हरिद्वार ने पुलिस टीम को ₹5000 और गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने ₹25000 का इनाम घोषित किया है।

खुलासा करने वाली पुलिस टीम में , खानपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र शाह, एसएसआई अशोक सिरस्वाल, एसआई समीप पाण्डेय, उपेंद्र सिंह, भजराम चौहान, कल्पना शर्मा, हेड कांस्टेबल भीम सिंह, कांस्टेबल अरविंद रावत, त्रिपेन सिंह, अशोक, दीपक भारती शामिल रहे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleलक्सर में किसान की मौत: खेत में काम के दौरान सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
Next Article अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, लोग गले मिलकर एक-दूसरे को दे रहे मुबारकबाद

संबधित खबरें

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

August 26, 2026

ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की

August 26, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.