धनौरी : (फरमान मलिक) आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ संतराम मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल, तेलीवाला में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

शिविर के उद्घाटन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य हिना खान मैडम की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही धनोरी पीजी कॉलेज से गौरव मिश्रा जी, करिश्मा तोमर मैडम, अंकित कोहली सर, मोनिका रानी मैडम, डॉ. किरण एवं डॉ. मीनाक्षी सैनी भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें प्रेरित किया।
प्रथम दिवस के कार्यक्रम के अंतर्गत करिश्मा तोमर मैडम एवं मोनिका रानी मैडम ने बच्चों को ड्राइंग एवं पेंटिंग के विषय में जानकारी दी। उन्होंने स्वयं चित्र बनाकर विद्यार्थियों को सिखाया कि किस प्रकार सुंदर एवं रचनात्मक चित्र बनाए जाते हैं। बच्चों ने इस गतिविधि में अत्यंत रुचि एवं उत्साह के साथ भाग लिया।
इसके साथ ही अंकित कोहली सर ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के उद्देश्यों, महत्व एवं विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को समाज सेवा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सेवा भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया।
शिविर का प्रथम दिवस अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उत्साहपूर्ण रहा। सभी प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग से कार्यक्रमों में भाग लिया और आने वाले दिनों के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त की।
Share this



