ऋषिकेश : लक्ष्मण झूला मार्ग पर भैरव कॉलोनी स्थित एक टायर फैक्ट्री में सोमवार (आज) की सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ये फैक्ट्री आबादी के बीच में स्थित है। बता दें की भाजपा नेता व पूर्ण दायित्व धारी कृष्ण कुमार सिंघल कि इस फैक्ट्री में सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगा और पूरे परिसर को चपेट में ले लिया।
घटना सोमवार सुबह साढ़े नौ के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है जिस फैक्ट्री में आग लगी वो आबादी के बीच में स्थित है। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आग को बुझाने में जुटी हुई है। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार टायर फैक्ट्री के मालिक कृष्ण कुमार सिंघल ने बताया कि यह फैक्ट्री पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी थी। यहां टायर और ट्यूब का पुराना स्क्रैप रखा हुआ था। आग लगने के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम ने जाँच शुरू कर दी है।