Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील

February 26, 2026

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

February 26, 2026

हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना

February 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
  • हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
  • ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट
  • नेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक
  • पथरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
  • पिरान कलियर : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • एकजुट पत्रकार, मजबूत संगठन – कलियर प्रेस क्लब की मासिक बैठक में जनहित के मुद्दों पर गंभीर मंथन
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
हरिद्वार

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

"देर रात अस्पतालों में पहुंचकर जिलाधिकारी ने परखी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, प्रसूता वार्ड और सुविधाओं की ली जानकारी..
Haridwar TimesBy Haridwar TimesFebruary 26, 2026

हरिद्वार : (फरमान मलिक) मयूर दीक्षित द्वारा देर रात्रि उप जिला मेला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

हरिद्वार। जनपद के अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं, इसका स्थलीय निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी देर रात अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले उप जिला मेला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों से भर्ती मरीजों की स्थिति की जानकारी ली गई। मरीजों और उनके तीमारदारों ने बताया कि उपचार संतोषजनक ढंग से किया जा रहा है तथा भोजन भी समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे बेडशीट और कंबलों की नियमित धुलाई सुनिश्चित करने तथा नए कंबल क्रय करने के हुई निर्देश भी दिए।

इसके बाद जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। सभी वार्डों और लेबर रूम का जायजा लेते हुए प्रसव हेतु भर्ती महिलाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा अवगत कराया गया कि लेबर रूम में दो महिलाएं प्रसव के लिए भर्ती हैं, जिनकी स्थिति सामान्य है, जबकि 13 महिलाएं प्रसव के बाद भर्ती हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को अनावश्यक रूप से रेफर न किया जाए और सभी गर्भवती महिलाओं का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे चालू अवस्था में रखने, खराब लाइटें ठीक कराने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने, खराब वाटर कूलर को तत्काल सही कराने, पुराने साइन बोर्ड बदलने, वेटिंग एरिया में एलईडी टीवी चालू रखने तथा सफाई कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

महिला चिकित्सालय में एम्बुलेंस और 108 सेवा हर समय उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सकगण मौजूद रहे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleहरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
Next Article रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील

संबधित खबरें

हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना

February 22, 2026

हरिद्वार : महाशिवरात्रि पर शिवभक्ति में डूबी धर्मनगरी, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

February 15, 2026

शराब के नशे में रची लूट की झूठी कहानी, डायल 112 को गुमराह करना पड़ा भारी — पुलिस ने उतारा पूरा खुमार

February 13, 2026

ट्रांसफार्मर से उड़ा फेस, शिवलोक कॉलोनी फेस-2 के घरों में छाया अंधेरा

February 7, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.