Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
  • महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
  • रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

कलियर प्रेस क्लब ने किया मासिक बैठक का आयोजन, बैठक में हुई अहम मुद्दों पर चर्चा

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJune 14, 2025

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) कलियर प्रेस क्लब की आयोजित मासिक बैठक में क्लब की आगामी गतिविधियों, सदस्यता प्रक्रिया और संगठनात्मक दिशा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। क्लब को मजबूती देने के लिए सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

संगठनात्मक मजबूती पर दिया गया जोर

बैठक में क्लब को सुव्यवस्थित और सक्रिय बनाए रखने को लेकर विशेष चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने इस बात पर सहमति जताई कि क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा, सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनहित पत्रकारिता के उद्देश्य को लेकर कार्य करेगा। संगठन को ज़मीनी स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति बनाई गई।

सदस्यता प्रक्रिया होगी दोबारा प्रारंभ

क्लब की पारदर्शिता और अनुशासन को बनाए रखने हेतु यह निर्णय लिया गया कि सभी सदस्यों को पुनः सदस्यता फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। इससे न केवल अद्यतन सदस्य सूची तैयार की जाएगी बल्कि नए पत्रकारों को भी संगठन से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।

जन्मदिवस पर उमड़ा उल्लास

महामंत्री जावेद अंसारी एवं सदस्य शाहनवाज खान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में केक कटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व सफल जीवन की कामना की।

कलियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जावेद साबिर ने कहा “कलियर प्रेस क्लब अब एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमारी प्राथमिकता है कि पत्रकारों को एक सशक्त मंच मिले, जहां वे स्वतंत्रता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभा सकें। क्लब सामाजिक सरोकारों और जनहित पत्रकारिता को मजबूती देने का कार्य करेगा।”

महामंत्री जावेद अंसारी ने कहा “कलियर प्रेस क्लब पत्रकारों की आवाज़ को एकजुट करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि क्लब निष्पक्ष पत्रकारिता को प्रोत्साहन देने वाला एक सक्रिय मंच बने। सदस्यता प्रक्रिया को फिर से प्रारंभ कर हम संगठन को अधिक व्यवस्थित बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। साथ ही, क्लब का शपथ ग्रहण समारोह भी शीघ्र ही भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं।”

इस मौके पर पंडित जावेद साबरी, सरवर सिद्दीकी, जावेद अंसारी, फरमान मलिक, नौशाद अली, आरिफ हिंदुस्तानी, दिलदार अब्बासी, शाहनवाज साबरी, असलम साबरी, डॉ. मोहम्मद उस्मान, अरसलान गौर, दीक्षा गुप्ता, शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में संगठन की एकजुटता और भविष्य के कार्यों को लेकर उत्साह देखा गया।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleगाड़ी के नामांतरण को लेकर विवाद, भीम आर्मी कार्यकर्ता पर जबरन चाबी छीनने और धमकाने का आरोप
Next Article केदारनाथ जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 की मौत; एक बच्चा भी शामिल

संबधित खबरें

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद

April 19, 2026

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.