Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
  • पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
  • 758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

कलियर पुल बना मौत का जाल: नहर में नहाना बना जानलेवा, सुरक्षा के नाम पर केवल खामोशी

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJune 11, 2025

पिरान कलियर: (फरमान मलिक) :विश्व प्रसिद्ध दरगाह हज़रत साबिर पाक में हाजिरी देने के बाद बड़ी संख्या में आने वाले जायरीन तेज गर्मी से राहत पाने के लिए कलियर पुल स्थित गंग नहर में नहाने पहुंचते हैं, लेकिन यह राहत अब कई बार जानलेवा साबित हो चुकी है।

ताजा हादसा: पिता समेत दो बच्चे डूबे

आज बेहद दर्दनाक हादसे में रामपुर (उत्तर प्रदेश) से दरगाह में ज़ियारत के लिए आए एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के मुखिया समेत उनके दो बच्चे — एक 15 वर्षीय किशोर और 10 वर्षीय किशोरी — कलियर गंगनहर में नहाते वक्त डूब गए। तीनों की तलाश अभी जारी है। परिजन और स्थानीय लोग गंगनहर के किनारे बदहवासी में तलाश कर रहे हैं। यह घटना न केवल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि समाज के लापरवाह रवैये पर भी गंभीर सवाल उठाती है।

गौरतलब है कि बीते दिनों भी एक युवक की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक तैरने में निपुण नहीं था और तेज बहाव उसे बहा ले गया। यही नहीं, पिछले कुछ हफ्तों में कई अन्य लोग मामूली और गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। ये हादसे न केवल स्थानीय लोगों बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था नदारद

कलियर पुल पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगा है, न ही किसी प्रकार की सुरक्षा टीम तैनात है। नहर की गहराई और तेज बहाव से अनजान लोग अक्सर मज़े-मज़े में जान जोखिम में डाल देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ते ही यहां हर दिन सैकड़ों लोग नहर में कूद जाते हैं, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

स्थानीय निवासी राशिद अली का कहना है,“हर साल हम किसी न किसी की लाश देखते हैं। हमने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन हर बार हमें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। क्या प्रशासन को किसी बड़ी त्रासदी का इंतजार है?”

प्रशासन से मांग: सख्त कदम उठाए जाएं

लोगों की मांग है कि चेतावनी बोर्ड तुरंत लगाए जाएं, सुरक्षा गार्डों की तैनाती हो, बचाव के लिए रेलिंग पर लोहे की संखले डाली जाए, नहर में नहाने पर कानूनी रोक लगे, नियमित पेट्रोलिंग हो और जुर्माने का प्रावधान लागू किया जाए, स्कूलों और सामाजिक संस्थानों के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।

अगर अब भी नहीं चेता प्रशासन तो हो सकते है बड़े हादसे

हर साल गर्मी के मौसम में इसी तरह की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन दुख की बात है कि कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा। यदि प्रशासन ने जल्द और सख्त कदम नहीं उठाए, तो यह क्षेत्र मौत के कुएं में बदलता चला जाएगा।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleबिजली व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने अधीक्षण अभियंता का किया घेराव
Next Article BREAKING | गुजरात के अहमदाबाद में 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त

संबधित खबरें

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

September 1, 2026

प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान

August 27, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.