Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

March 13, 2026

अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

March 7, 2026

UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल

March 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
  • अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  • UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
  • रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
  • हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
  • ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
रूडकी

आईआईटी रुड़की ने नवीन जल शोधन तकनीक उद्योग को सौंपी, पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने की दिशा में बड़ा कदम

Haridwar TimesBy Haridwar TimesAugust 21, 2025

रुड़की : (फरमान मलिक) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने जेएस एक्वेरिटिन ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड को एक नवीन जल शोधन तकनीक का सफलतापूर्वक लाइसेंस प्रदान किया है। इस तकनीक के हस्तांतरण से न केवल पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा बल्कि समाज पर तकनीक-संचालित सकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा।

आईआईटी रुड़की के प्रो. हिमांशु जोशी और डॉ. मोनिका साइमन द्वारा विकसित इस तकनीक का शीर्षक है – “प्रदूषित जल से प्रमुख कार्बनिक प्रदूषकों एवं पोषक तत्वों को एक साथ हटाने के लिए एक सूक्ष्मजीव संघ”। यह नवाचार सतही जल जैसे नालों, छोटी नदियों, तालाबों और झीलों के त्वरित उपचार के लिए टिकाऊ, पर्यावरण-अनुकूल और किफायती समाधान प्रदान करता है।

प्रमुख आविष्कारक प्रो. हिमांशु जोशी ने कहा, “यह तकनीक वर्षों के शोध का परिणाम है। हमारा उद्देश्य प्रदूषित जल के उपचार के लिए स्थायी और जैविक समाधान उपलब्ध कराना है।”

जेएस एक्वेरिटिन ग्लोबल कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के सुनील नंदा ने कहा कि यह साझेदारी स्थायी जल प्रबंधन के उनके मिशन को मजबूती देगी।

आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. के.के. पंत ने इसे संस्थान की वास्तविक दुनिया की समस्याओं के समाधान खोजने की प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया। वहीं, प्रो. विवेक के. मलिक ने कहा कि इस तरह की साझेदारियाँ प्रयोगशाला और बाज़ार के बीच की खाई को पाटती हैं और तकनीक को सीधे पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान में सक्षम बनाती हैं।

लाइसेंसिंग प्रक्रिया का नेतृत्व आईआईटी रुड़की के इनोवेशन, इनक्यूबेशन एवं आईपीआर सेल के सह कुलशासक प्रो. एस.आर. मेका ने किया।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleबीमा होने के बावजूद विधवा को सताने वाले बैंक पर डीएम का प्रहार – बैंक की संपत्ति कुर्क, नीलामी के आदेश
Next Article आपदा में मौत पर 72 घंटे के भीतर मिले मुआवजा राशि – सीएम धामी के निर्देश

संबधित खबरें

अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

March 7, 2026

रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील

February 26, 2026

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट

February 22, 2026

आखिरकार खत्म हुआ इंतज़ार — मोहम्मदपुर झाल से बरामद हुआ IIT छात्र का शव

February 17, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.