सहारनपुर : भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इन युवकों को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया है। जिसके नाम आकाश, लविश और पोपट हैं। ये तीनों युवक रणखंडी गांव का रहने वाला है। इसके अलावा एक अन्य युवक हरियाणा के करनाल के गांव गोंदर का रहने वाला है।
पुलिस अब इन युवकों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ पूरा होने के बाद पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हमले को लेकर खुलासा कर सकती है। 28 जून को आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण पर कुछ अज्ञात कार सवार युवकों ने उत्तर प्रदेश के देवबंद में उन पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में चंद्रशेखर के पेट को गोली छूकर निकल गई थी। हमले में चंद्रशेखर घायल हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी। अब पुलिस ने चार संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने उस कार को भी बरामद कर लिया है, जो हमले के दौरान इस्तेमाल की गई थी। कार मिरगपुर गांव से बरामद किया। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 70 डी 0278 है। इस मामले की जानकारी देते हुए सहारनपुर के एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि घटना देवबंद पुलिस थाना क्षेत्र में यूनियन सर्किल के पास शाम करीब पांच बजे हुई है।
घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आजाद के कार पर चार राउड फायरिंग की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर चार से पांच की संख्या में थे। हालांकि, इस समय चंद्रशेखर पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपने समर्थकों को शांत रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी ऐसा उम्मीद नहीं किया था कि उन पर जानलेवा हमला हो सकता है।