Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पीरपुरा में बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने के लिए ग्राम प्रधान की पहल, गांव की गलियों में लगवाई गई LED लाइटें

March 17, 2026

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ

March 15, 2026

56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

March 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पीरपुरा में बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने के लिए ग्राम प्रधान की पहल, गांव की गलियों में लगवाई गई LED लाइटें
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ
  • 56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
  • अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  • UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
  • रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

पहले यूट्यूब से ली ट्रेनिंग, फिर छाप डाले लाखों के नकली नोट, हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आए 06 जालसाज

Haridwar TimesBy Haridwar TimesSeptember 19, 2024

“ज्यादातर भीडभाड़ वाले दुकानों या बुजुर्ग दुकानदारों के पास छोटी–मोटी खरीदारी करने के लिये जाली नोटों को चलाते थे जालसाज …

हरिद्वार : हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट बनाने के शातिर गैंग का खुलासा किया है. शातिर गैंग ज्यादातर भीडभाड़ वाले दुकानों या बुजुर्ग दुकानदारों के पास छोटी–मोटी खरीदारी करने के लिये जाली नोटों को चलाते थे। पुलिस ने इनके पास से 500 रुपये और 200 के कई नकली नोट बरामद किये हैं. साथ ही नकली नोट बनाने के उपकरण, सामाग्री बरामदगी की है.

आपको बता दे कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा सुमन नगर पुलिया पर संदिग्ध दो मोटर साइकिलों में सवार 04 संदिग्धों को रोककर उनके कब्जे से 500 के 44 नोट कुल 22 हजार रूपये बरामद किए। पुलिस द्वारा बिना देरी के प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अलग अलग टीमें गठित कर सुद्धोवाला प्रेमनगर से अभियुक्त मोहित पुत्र राजेन्द्र को दबोच कर उसके कब्जे से 500 रुपये के 200 नकली नोट कुल 01 लाख रूपये व उसके किराए के कमरे से एक लैपटॉप, प्रिंटर, 02 ब्लेड़ कटर, 02 चमकीली ग्रीन टेप, व नोट छापने के सामान के साथ

तथा दूसरी पुलिस टीम द्वारा दून एनक्लेव पटेल नगर देहरादून से अभियुक्त विशाल पुत्र राजेश को 500 के 207 नकली नोट कुल 01 लाख 3 हजार 500 रूपये, एक लैपटॉप, एक प्रिन्टर व नकली नोट बनाने का सामान (02 प्रिन्टर इंक जेट एचपी कम्पनी, 02 कटर, 02 केंची ,01 पेपर कटर, 03 ब्लेड़ कटर , 02 चमकीली ग्रीन टेप, व नोट बनाने का सामान, कटिंग करने के बाद शेष कतरन के साथ दबोचा गया।

ऐसे मार्केट में चलाते थे नकली नोट

अभियुक्तगण सुनियोजित तरीके से लेपटॉप में स्केन कर रखे हुए 500 रुपये के असली नोट से जाली नोट तैयार करते थे तथा इन नकली नोटो को अपने साथियो कें माध्यम से देहरादून व हरिद्वार के बाजारों में चलाते थे। ये लोग ज्यादातर भीडभाड़ वाले दुकानों या बुजुर्ग दुकानदारों के पास छोटी–मोटी खरीदारी करने के लिये जाली नोटों को चलाते थे तथा दुकानदार से शेष असली नोट प्राप्त कर लेते थे। इस तरह से ये लोग बाजार से मोटा मुनाफा उठाते थे।

मोहित व निखिल कुमार पूर्व में भी नकली नोट छापने में व बजार में चलाने के मामले में हिमाचल प्रदेश के थाना नाहन से जेल जा चुके है व मोहित पूर्व में दुष्कर्म के मामले में भी थाना विकासनगर जनपद देहरादून से भी जेल जा चुका है व अभियुक्त सोरभ पूर्व में थाना पटेलनगर देहरादून से बेग छीनने के मामले में जेल जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. सौरभ पुत्र जसबीर निवासी गांधी कालोनी थाना देवबंद जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष ,
  2. निखिल कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम शांह जहापुर थाना सरसावा जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष
  3. अनंतबीर पुत्र स्व0 जिले सिह निवासी लोकराड़ थाना बाबूगढ छावनी जिला हापुड़ उ0प्र उम्र 43 वर्ष,
  4. नीरज पुत्र राजेश निवासी गांधी कालोनी देवबंद सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष
  5. मोहित पुत्र राजेन्द्र नि0 सरसावा जिला सहारनपुर उ0प्र0,
  6. विशाल पुत्र राजेश नि0 गांधी कालोनी देवबंद जिला सहारनपुर उम्र 23 वर्ष का चालान कर दिया गया है।
Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous ArticleBREAKING NEWS | मोदी सरकार का बड़ा फैसला…एक देश एक चुनाव के प्रस्ताव को मिली कैबिनेट की मंजूरी
Next Article दून एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश : ट्रैक पर रखा सात मीटर लंबा खंभा, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

संबधित खबरें

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ

March 15, 2026

56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

March 13, 2026

UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल

March 7, 2026

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

February 28, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.