Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
  • पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
  • 758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

दरगाह साबिर पाक में अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने की चादरपोशी, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJuly 18, 2025

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम गुरुवार को पिरान कलियर पहुंचीं, जहां उन्होंने सूफी संत हज़रत साबिर पाक की दरगाह पर चादर चढ़ाकर देश और प्रदेश में अमन, शांति और आपसी भाईचारे की दुआ की।

दरगाह परिसर में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उत्तराखंड राज्य हज समिति के पूर्व सदस्य अकरम साबरी ने फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद फरजाना बेगम ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दरगाह में चादर पेश की। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल आध्यात्मिक और सूफियाना रंग में डूबा रहा।

चादरपोशी के बाद फरजाना बेगम अकरम साबरी के निवास स्थान पहुंचीं, जहां उनके परिवारजनों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें दरगाह साबिर पाक की एक खूबसूरत तस्वीर स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की गई, जिसे पाकर वे भावविभोर हो उठीं।

निरीक्षण में दिखाई नाराज़गी, सफाई को बताया ईमान का हिस्सा
अपने दौरे के दौरान उपाध्यक्ष ने अस्पताल परिसर और दरगाह क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जगह-जगह फैली गंदगी और अव्यवस्था को देखकर उन्होंने नाराज़गी जताई और जिम्मेदार विभागों को तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “जहां इबादत होती है, वहां सफाई सबसे ज़रूरी है। साफ-सफाई आधा ईमान है, इसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।”

हर अल्पसंख्यक पीड़ित की आवाज़ बनेगा आयोग
फरजाना बेगम ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य अल्पसंख्यक आयोग का मकसद केवल कागज़ी नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुनना और समाधान दिलाना है। उन्होंने कहा, “अगर कोई भी अल्पसंख्यक भाई-बहन किसी भी तरह की पीड़ा या अन्याय का शिकार है, तो आयोग उसके साथ खड़ा रहेगा और न्याय दिलाकर ही चैन लेगा। यह मेरी व्यक्तिगत प्राथमिकता है।”

इस अवसर पर ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित:
कार्यक्रम में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य नफीस अहमद, आयोग के सचिव जे. एस. रावत, समाजसेविका शमा मलिक, डॉ. शहजाद अली (सभासद), अनवार अहमद (खादिम), निसार हुसैन सहित क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleअनियमितता, अभद्रता और अनदेखी… सफाई सुपरवाइज़र के खिलाफ नगर पंचायत पाडली गुर्जर के नागरिकों ने खोला मोर्चा”
Next Article सचिवालय में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक: मरीज और उनके परिजनों के साथ संवेदनशील व्यवहार जरूरी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

संबधित खबरें

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

August 26, 2026

ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की

August 26, 2026

758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..

August 13, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.