देहरादून : (फरमान मलिक) भाजपा ने उत्तराखंड में अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इस टीम को बनाने में लंबे मंथन के बाद संतुलन साधने की कोशिश की गई है। संगठन ने इस बार युवा नेताओं पर भरोसा जताया है और महिलाओं को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।
नई कार्यकारिणी में पहाड़ और मैदान दोनों क्षेत्रों के नेताओं को शामिल किया गया है, ताकि पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व हो सके। टीम में पुराने अनुभवी चेहरों के साथ-साथ नई ऊर्जा से भरे नेताओं को भी जगह दी गई है। खास बात यह है कि इस बार कई महिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे संगठन में महिला भागीदारी और मजबूत होगी।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा ने आगामी चुनावों को देखते हुए इस नई टीम का गठन किया है। इससे एक ओर पार्टी में संतुलन बना रहेगा तो दूसरी ओर युवाओं और महिलाओं को लेकर एक सकारात्मक संदेश भी जाएगा।
देखिए पूरी सूची…