देहरादून : (फरमान मलिक) जनपद देहरादून में शनिवार सुबह मोहब्बेवाला चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में ट्रक चालक स्टेरिंग में बुरी तरह फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ट्रक चालक जुनैद (पुत्र दिलशाद) को बाहर निकालने के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। JCB और आयरन कटर की मदद से ट्रक के केबिन को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इस दौरान कार में सवार तीन लोग घायल हो गए थे, जिन्हें पहले ही अस्पताल भेज दिया गया था। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
अधिकारियों के अनुसार सभी घायलों का उपचार जारी है और स्थिति नियंत्रण में है। समय पर किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन से एक बड़ा हादसा टल गया।


