देहरादून : (फरमान मलिक) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 12,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 213 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। यह हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे दिल्ली और उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी को एक नई दिशा देगा और यात्रा समय में बड़ा बदलाव लाएगा।

अब तक दिल्ली से देहरादून पहुंचने में जहां 6 घंटे से ज्यादा का समय लगता है, वहीं इस एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर के शुरू होने के बाद यह सफर घटकर करीब ढाई घंटे का रह जाएगा। इससे आम लोगों, पर्यटकों और व्यापारिक गतिविधियों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।

यह कॉरिडोर सिर्फ एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि आधुनिक इंजीनियरिंग और पर्यावरण संरक्षण का भी अनूठा उदाहरण है। पीएम इस दौरान एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड सेक्शन पर बनाए गए वन्यजीव मार्ग की भी समीक्षा करेंगे, जिससे वन्यजीवों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाला यह कॉरिडोर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र में भी नई संभावनाएं पैदा करेगा।

Share this

Comments are closed.

Exit mobile version