रुड़की : (फरमान मलिक) सिविल हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल इन दिनों मरीजों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। अस्पताल में हर रोज़ नए पर्चे और टोकन व्यवस्था के चलते सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को लाइन में लगकर घंटों इंतजार करना पड़ता है।

मरीजों का कहना है कि रोज़ाना नया पर्चा बनवाने की बाध्यता से समय और ऊर्जा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। टोकन की व्यवस्था भी अव्यवस्थित होने के कारण कई बार लोग आपस में उलझ जाते हैं। वहीं, कई मरीजों को डॉक्टर तक पहुंचने में पूरा दिन निकल जाता है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अस्पताल प्रशासन पर्चे को कम से कम 15 दिन तक मान्य करे और टोकन व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाए। ऐसा न होने पर मरीजों की परेशानी और बढ़ती ही जाएगी।

Share this

