Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
  • पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
  • 758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

बारिश के चलते पूरी टीम के साथ ग्राउंड ज़ीरो पर डटे रहें अधिकारी : सीएम धामी ने दिए जिलाधिकारियों को निर्देश

बाढ़, सड़कों की बाधा, पेयजल-विद्युत आपूर्ति, अवैध दस्तावेज़ और अस्पतालों की व्यवस्था पर की सख्त समीक्षा..
Haridwar TimesBy Haridwar TimesAugust 4, 2025

देहरादून : (फरमान मलिक) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को वर्चुअल बैठक कर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए वे अपनी पूरी टीम के साथ ग्राउंड ज़ीरो पर सक्रिय रूप से मौजूद रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें, पेयजल और विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल की जाए।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्ग बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जलभराव की स्थिति से निपटने की तैयारियां पूर्व से रखने को कहा। वर्षा से फसलों को हुई क्षति का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गलत तरीके से बने राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आयुष्मान कार्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की जाए और ऐसे मामलों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को भी नियमित रूप से जारी रखने के निर्देश दिए गए। ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत आस्था की आड़ में लोगों को गुमराह करने वालों पर सख्त कार्यवाही की बात कही गई।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को सरकारी अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए, जिसमें दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति, उपकरणों की स्थिति और स्वच्छता व्यवस्था की जांच की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी औचक निरीक्षण कर अस्पतालों की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेंगे।

बारिश के बाद अवस्थापना विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने और सड़कों, पुलों, नालियों व अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। राज्य और केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की नियमित समीक्षा के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी कार्यालयों में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और आमजन को ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करने को कहा। जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया।

मुख्यमंत्री ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग, अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाबलों को धन्यवाद दिया। बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, विनय शंकर पांडेय, एडीजी ए.पी. अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत सहित सभी जिलाधिकारी वर्चुअली उपस्थित रहे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleफॉक्सहॉग वेंचर्स और आईआईटी रुड़की ने ग्रामीण नवाचार और समावेशी विकास के लिए किया समझौता
Next Article हरिद्वार पुलिस ने ठगी गैंग के सदस्य को अवैध चाकू और 12 संदिग्ध एटीएम कार्ड के साथ किया गिरफ्तार

संबधित खबरें

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

September 1, 2026

प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान

August 27, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.