Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बाल विहार पब्लिक स्कूल, रहमतपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित

October 10, 2026

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बाल विहार पब्लिक स्कूल, रहमतपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित
  • अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
  • पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

धामी सरकार की दिवाली सौगात : राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि और बोनस का तोहफा

Haridwar TimesBy Haridwar TimesOctober 30, 2024

देहरादून : पुष्कर सिंह धामी सरकार ने दीपावली पर्व पर प्रदेश के लगभग दो लाख राजकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि और बोनस के रूप में बड़ी राहत दी है। प्रदेश के 2.5 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए धनतेरस का दिन खुशियां लेकर आया।

सरकार ने मंगलवार को केंद्र सरकार की तर्ज पर कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। अब डीए 50 से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है। साथ ही वर्ष 2023- 24 के लिए बोनस भी देने का आदेश जारी कर दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हरी झंडी के बाद वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने डीए वृद्धि और बोनस के आदेश जारी किए। डीए के दायरे में प्रदेश के ढाई लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स आएंगे। जबकि बोनस का लाभ 4800 ग्रेड तक वाले करीब सवा लाख कर्मचारी पाएंगे। अभी कुछ रोज पहले ही मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से बोनस और डीए का आदेश दीवाली से पहले करने का वादा किया था।

डीए का लाभ सातवां वेतनमान पाने वाले उन कार्मिकों को मिलेगा, जिन्हें एक जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत की दर से डीए मिल रहा है। इसके दायरे में राज्य सरकार, सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारी, कार्यप्रभारित कर्मचारी और यूजीसी के वेतनमान पाने वाले शिक्षक और कर्मचारी आएंगे।

इन्हें एक जुलाई 2024 से 31 सितंबर 2024 तक के पुनरीक्षित डीए के एरियर का भुगतान नकद किया जाएगा। एक अक्तूबर से डीए का भुगतान नियमित रूप से वेतन में जोड़कर किया जाएगा। हाईकोर्ट के न्यायाधीश, लोक सेवा आयोग के सदस्य सार्वजनिक उपक्रमों के कार्मिकों पर यह आदेश स्वतः लागू नहीं होगा। उनके संबंध में संबंधित विभाग अलग से आदेश जारी करेंगे।

बोनस का लाभ केवल 4800 ग्रेड पे तक के वह कर्मचारी पाएंगे जो 31 मार्च 2024 तक न्यूनतम छह महीने की सेवा पूरी कर चुके हैं। छह माह से एक साल तक की सेवा वाले कर्मचारियों को उनके सेवा अनुपात के हिसाब से बोनस दिया जाएगा। बोनस के रूप में अधिकतम करीब सात हजार रुपये मिलेंगे। कैजुअल-दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को 1200 रुपये तक बोनस मिलेगा। इनकी सेवा अवधि न्यूनतम तीन साल होनी चाहिए।

साथ ही हर साल कम से कम 206 से 240 दिन काम जरूरी है। विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई और न्यायिक वाद से संबंधित कर्मियों को बोनस नहीं मिलेगा। बोनस का भुगतान नकद किया जाएगा। निलंबन के बाद बहाल हुए कर्मी बोनस के लिए पात्र होंगे। आर्थिक रूप से कमजोर निकायों के कर्मचारियों का बोनस उनका निकाय खुद वहन करेगा।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleमामूली कहासुनी पर बढ़ा विवाद : साले ने डंडे से पीटकर जीजा को उतारा मौत के घाट
Next Article बैंक से धन निकासी करने वाले लोगों को जाल में फसाकर बुनते थे ठगी का जाल, दो टप्पेबाज गिरफ्तार

संबधित खबरें

बाल विहार पब्लिक स्कूल, रहमतपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित

October 10, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

August 26, 2026

ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की

August 26, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.