Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

इंतजार प्रधान ने ग्रामवासियों के SIR फॉर्म भरवाकर निभाई जिम्मेदारी, ग्रामीणों ने जताया आभार

December 9, 2025

सेफ्टी-सिक्योरिटी वाले सवाल पर अटकी पीसीएस परीक्षा, हाईकोर्ट ने दिए संशोधन के आदेश

December 6, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड अनन्य सम्मान कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित*

December 5, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • इंतजार प्रधान ने ग्रामवासियों के SIR फॉर्म भरवाकर निभाई जिम्मेदारी, ग्रामीणों ने जताया आभार
  • सेफ्टी-सिक्योरिटी वाले सवाल पर अटकी पीसीएस परीक्षा, हाईकोर्ट ने दिए संशोधन के आदेश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड अनन्य सम्मान कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित*
  • नेशनल कन्या इंटर कॉलेज, खानपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 70 यूनिट रक्त एकत्रित
  • खेतों में ट्यूबवेल मोटरों की तांबा वायर चोरी का खुलासा, पुलिस ने एक शातिर चोर को दबोचा
  • लक्सर–रुड़की रोड पर ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत
  • चाचा की हत्या कर भतीजे ने रचा आत्महत्या का नाटक, पथरी पुलिस ने 48 घंटे में सच्चाई की उजागर
  • पर्वतीय और आपदा–संवेदनशील उत्तराखण्ड में उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षित स्वास्थ्य मानव संसाधन तैयार करने के लिए राज्य सरकार ने शुरू की नई पहल
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में अधिकारियों को भी दी जायेगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति : विभागीय मंत्री डा. धन सिंह रावत

Haridwar TimesBy Haridwar TimesOctober 4, 2024

देहरादून : विद्यालयी शिक्षा विभाग में अक्षम शिक्षकों के साथ ही अब अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ऐसे कार्मिकों की सूची तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का चयन कर कलस्टर विद्यालयों में समायोजन की प्रक्रिया में तेजी लाने को भी कहा गया है। इसके अलावा विद्यालयों के दुर्गम सुगम श्रेणी कोटिकरण का पुनर्निरीक्षण करने के लिये भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय कार्यों में तेजी लाने एवं गुणवत्ता बनाये रखने के लिये अक्षम अधिकारियों एवं कार्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिये जाने के लिये चिन्हित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

उन्होंने बताया कि शिक्षा बड़ा विभाग होने के नाते कई अधिकारी कर्मचारी व शिक्षक गंभीर बीमारी से ग्रसित होने के कारण अपने कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन सही से करने में अक्षम हैं। जिसका प्रतिकूल प्रभाव विभागीय कार्यों पर पड़ रहा है। इन्ही तथ्यों के मध्यनजर राज्य सरकार द्वारा लिये गये निर्णय के क्रम में अपने कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में अक्षम शिक्षकों के साथ-साथ कार्मिकों एवं अधिकारियों को भी अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिये जाने का निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा लम्बे समय से गैरहाजिर शिक्षकों के विरूद्ध बर्खास्तगी की कार्यवाही का भी निर्णय बैठक में लिया गया। डा. रावत ने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत आने वाले ऐसे विद्यालयों जिनमें छात्र संख्या मानक से कम है उनका विलय निकटतम कलस्टर विद्यालयों में किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।


डा. रावत ने प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत कलस्टर विद्यालयों के चयन की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुये अधिकारियों को फटकार लगाते हुये चिन्हिकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि जिन कलस्टर विद्यालयों के सुदृढीकरण की डीपीआर मिल चुकी है उन्हें शीघ्र धनराशि जारी की जाय।

विभागीय मंत्री ने ऐसे विद्यालयों जहां पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना है तत्काल सूचना प्राप्त कर दो माह के भीतर बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर एवं पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। इसके अलावा जिन विद्यालयों को दाननामे आधार पर भूमि उपलब्ध हुई है उनकी विभाग के नाम राजिस्ट्री कराने को भी कहा गया।बैठक में प्रदेशभर के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के दुर्गम सुगम कोटिकरण का पुनर्निरीक्षण करने का भी निर्णय लिया गया।

इसके लिये सभी जनपदों में मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जिलास्तर पर बैठक कर कोटिकरण के मानकों का पुनर्निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।


बैठक में सचिव शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव रंजना राजगुरू, एमएम सेमवाल, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक लीलाधर ब्यास, प्रभारी निदेशक प्राथमिक शिक्षा रघुनाथ लाल, अपर निदेशक डॉ. मुकुल सती, पदमेन्द्र सकलानी, अनु सचिव विकास श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleनाबालिग बेटे को स्कूटी देना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया 25000 का चालान, गाड़ी भी सीज!
Next Article उत्तराखंड में बड़ा साइबर अटैक, सीएम हेल्पलाइन समेत 90 से ज्यादा वेबसाइटें ठप

संबधित खबरें

सेफ्टी-सिक्योरिटी वाले सवाल पर अटकी पीसीएस परीक्षा, हाईकोर्ट ने दिए संशोधन के आदेश

December 6, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड अनन्य सम्मान कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित*

December 5, 2025

पर्वतीय और आपदा–संवेदनशील उत्तराखण्ड में उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षित स्वास्थ्य मानव संसाधन तैयार करने के लिए राज्य सरकार ने शुरू की नई पहल

December 5, 2025

रहमतपुर में अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजस्व व खनन विभाग ने किया स्थलीय निरीक्षण

December 4, 2025

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2025. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.