Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद

April 19, 2026

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026

कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

April 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
  • पिरान कलियर : जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला निर्माणाधीन, जल्द मिलेगा लोगों को फायदा
  • रुड़की : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • देव एनक्लेव, रुड़की में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
देहरादून

सीएम पुष्कर सिंह धामी सख्त, विकास कार्यों में तेजी और 20 दिन में लंबित घोषणाओं पर आदेश जारी करने के निर्देश

Haridwar TimesBy Haridwar TimesApril 13, 2026

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन घोषणाओं पर अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुए हैं, उन्हें अधिकतम 20 दिनों के भीतर जारी किया जाए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी न हो।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य सरकार के मूल मंत्र “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के आधार पर कार्य करने को कहा और जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं में आने वाली समस्याओं का समाधान जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर किया जाए।

वन भूमि स्थानांतरण से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा करने और प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि विकास कार्यों में बाधा न आए। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी सड़कों के रखरखाव के लिए संबंधित विभागों की समन्वय समिति गठित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समिति सड़कों के मेंटिनेंस कार्यों की नियमित निगरानी करेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम बना रहेगा। बरसात से पहले सभी सड़कों के पैचवर्क कार्य पूर्ण करने और खेल मैदानों के निर्माण के लिए 15 दिनों के भीतर धनराशि जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण, विद्यालय संचालन और जिला अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध तरीके से योजनाओं को लागू करने पर जोर दिया।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleदेहरादून में पीएम के दौरे की तैयारियां पूरी, एक्सप्रेस-वे लोकार्पण को लेकर प्रशासन अलर्ट
Next Article दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे… विकास और रफ्तार का नया अध्याय, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

संबधित खबरें

कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

April 18, 2026

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब; बोले—देवभूमि से मिलती है ऊर्जा

April 14, 2026

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे… विकास और रफ्तार का नया अध्याय, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

April 14, 2026

देहरादून में पीएम के दौरे की तैयारियां पूरी, एक्सप्रेस-वे लोकार्पण को लेकर प्रशासन अलर्ट

April 13, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.