Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
  • महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
  • रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में बीएस-छह मॉडल की 130 बसें शामिल, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Haridwar TimesBy Haridwar TimesOctober 27, 2024

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ISBT, देहरादून में उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 130 नवीनतम BS-06 मॉडल की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ये आधुनिक तकनीक से युक्त नई बसें यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी। इसके साथ ही, ये बसें राज्य की आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार करेंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक स्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, और राज्य के दुर्गम क्षेत्रों के लोग परिवहन नेटवर्क पर निर्भर हैं। इन नई बसों से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। राज्य के हर कोने को बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जोड़ना सरकार का संकल्प है, जिससे राज्य का आर्थिक विकास और पर्यटकों की सुविधा बढ़ेगी। प्रभावी परिवहन तंत्र यात्रियों की सुविधा के लिए न केवल अति-आवश्यक है, बल्कि आर्थिक विकास में भी अपना योगदान देता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जहां पूर्व तक हमारा परिवहन निगम 500 करोड़ रुपए से भी अधिक घाटे में था, अब पिछले तीन वर्षों से निगम मुनाफे में है। परिवहन निगम के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि निगम को और मजबूत बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने चालक-परिचालकों की समस्याओं से भी भली-भांति परिचित है। इसके लिए चाहे डीए में बढ़ोतरी हो, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना हो या निगम में भर्तियों के माध्यम से मैन-पावर की समस्या का समाधान करना हो, हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दीपावली के अवसर पर सेवाएं देने वाले चालकों, परिचालकों और तकनीकी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देने का भी फैसला किया गया है।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, प्रमोद नैनवाल, सविता कपूर, मण्डल अध्यक्ष संजीव सिंघल, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, अपर सचिव परिवहन निगम नरेन्द्र जोशी, अनिल गर्ब्याल एवं परिवहन निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleनाव घाट पर डूबी लड़की की खोजबीन में जूटी SDRF
Next Article उत्तराखंड एसटीएफ ने किया डिजिटल अरेस्ट का भंडाफोड़ : 3 करोड़ ठगने वाला गिरफ्तार

संबधित खबरें

महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

April 21, 2026

कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

April 18, 2026

पिरान कलियर : जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला निर्माणाधीन, जल्द मिलेगा लोगों को फायदा

April 15, 2026

रहमतपुर में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

April 14, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.