Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

NSS सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ, प्रथम दिन दिखा उत्साह और रचनात्मकता

March 23, 2026

7 साल के अल्तमश ने रखा पहला रोजा, इबादत के जज़्बे ने जीता सभी का दिल

March 20, 2026

पीरपुरा में बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने के लिए ग्राम प्रधान की पहल, गांव की गलियों में लगवाई गई LED लाइटें

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • NSS सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ, प्रथम दिन दिखा उत्साह और रचनात्मकता
  • 7 साल के अल्तमश ने रखा पहला रोजा, इबादत के जज़्बे ने जीता सभी का दिल
  • पीरपुरा में बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने के लिए ग्राम प्रधान की पहल, गांव की गलियों में लगवाई गई LED लाइटें
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ
  • 56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
  • अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  • UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
बहादराबाद

डॉक्टर पति पर पत्नी को ज़हरीला पानी पिलाकर हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

Haridwar TimesBy Haridwar TimesFebruary 5, 2026

बहादराबाद : (मु० मुस्लिम) बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर पर अपनी ही पत्नी की ज़हर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मरगुबपुर दीदाहेड़ी निवासी मो. अनीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन हसरूबा की शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व अफजाल पुत्र मुस्लिम, निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद, थाना बहादराबाद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद से ही हसरूबा अपने पति के साथ रह रही थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार बीते करीब एक वर्ष से उसकी बहन की तबीयत लगातार खराब चल रही थी। आरोप है कि अफजाल स्वयं डॉक्टर होने के बावजूद इलाज के नाम पर खर्च को लेकर आए दिन उसकी बहन से ताना-कशी और मानसिक उत्पीड़न करता था। इलाज के खर्च में मायके पक्ष द्वारा भी मदद की जा रही थी।

मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि 24 जनवरी को अफजाल ने दवा देने के बहाने पानी में ज़हर मिलाकर उसकी बहन को पिला दिया। दवा समझकर पानी पीते ही हसरूबा की हालत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी उसे परिजनों के साथ एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हायर सेंटर में इलाज के दौरान हसरूबा की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के भाई ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleयूजीसी नेट में सफलता: रांघडवाला वाला के प्रदीप कुमार ने बढ़ाया गांव व जिले का मान
Next Article भगवानपुर तहसील सभागार में निकाय जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

संबधित खबरें

पथरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

February 20, 2026

चाचा की हत्या कर भतीजे ने रचा आत्महत्या का नाटक, पथरी पुलिस ने 48 घंटे में सच्चाई की उजागर

December 5, 2025

पथरी पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हाल, संभव सहायता का दिया आश्वासन

September 3, 2025

बहादराबाद : सतर्क ग्रामीणों ने लूट के इरादे से घूम रहे आरोपी को तमंचे समेत पकड़ा

August 13, 2025

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.