Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील

February 26, 2026

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

February 26, 2026

हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना

February 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
  • हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
  • ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट
  • नेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक
  • पथरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
  • पिरान कलियर : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • एकजुट पत्रकार, मजबूत संगठन – कलियर प्रेस क्लब की मासिक बैठक में जनहित के मुद्दों पर गंभीर मंथन
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
पिरान कलियर

बॉलीवुड अभिनेता ब्रिजेन्द्र काला ने साबिर पाक दरगाह में लगाई हाजिरी, मांगी अमन-चैन की दुआ

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJanuary 8, 2026

पिरान कलियर: बॉलीवुड और रंगमंच की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके अभिनेता ब्रिजेन्द्र काला उर्फ बिज्जू ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध दरगाह हज़रत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक में हाजिरी लगाकर अकीदत का इज़हार किया। इन दिनों वह हॉलीवुड की फीचर फिल्म “शेष” की शूटिंग के सिलसिले में रुड़की में प्रवास पर हैं और शूटिंग के बीच समय निकालकर दरगाह पहुंचे।

दरगाह पहुंचने पर अभिनेता ने गैलेक्सी इवेंट्स के फाउंडर एवं प्रसिद्ध इवेंट प्लानर कुंवर शाहिद के साथ चादर और फूल पेश किए तथा अमन, चैन और तरक्की की दुआ मांगी। इस मौके पर दरगाह के खादिम मुनव्वर अली साबरी ने उनकी दस्तारबंदी कर सम्मान किया। रूहानी माहौल में ब्रिजेन्द्र काला ने देश में भाईचारे, शांति और खुशहाली की कामना की।

हाजिरी के बाद अभिनेता ने कहा कि दरगाह साबिर पाक में आकर उन्हें आत्मिक शांति मिली और उनका दिन मुकम्मल हो गया। उन्होंने बताया कि हॉलीवुड प्रोजेक्ट “शेष” की शूटिंग रुड़की-हरिद्वार हाईवे स्थित नए ‘The Manor Resort’ समेत शहर के कई प्रमुख लोकेशनों पर की जा रही है, जिसमें उत्तराखंड की खूबसूरती को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।

ब्रिजेन्द्र काला ने शूटिंग के दौरान मिले सहयोग को लेकर गैलेक्सी इवेंट्स के फाउंडर कुंवर शाहिद की खुलकर सराहना की और कहा कि बेहतर व्यवस्थाएं और आत्मीय व्यवहार कलाकार के काम को आसान बना देते हैं।
फिल्म के निर्देशक रवि वर्मा, जो अटलांटा (अमेरिका) से हैं, विशेष रूप से इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए रुड़की पहुंचे हैं। फिल्म से जुड़ी प्रोडक्शन, कास्टिंग और लोकेशन मैनेजमेंट की पूरी जिम्मेदारी गैलेक्सी इवेंट्स को सौंपी गई है।

इस अवसर पर खादिम मुनव्वर अली साबरी के साथ प्रवेज़ आलम, जावेद अंसारी, शाहनवाज कुरैशी, सुहैल खान, हैदर उर्फ आसिफ अली और बिलाल खान भी मौजूद रहे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleपिरान कलियर : पुरानी गंगनहर किनारे अवैध मजार पर प्रशासन की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात
Next Article सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ निःस्वार्थ सेवा में जुटा भारतीय सर्वधर्म सेवा ट्रस्ट, जरूरतमंदों के लिए बना सहारा

संबधित खबरें

पिरान कलियर : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

February 20, 2026

एकजुट पत्रकार, मजबूत संगठन – कलियर प्रेस क्लब की मासिक बैठक में जनहित के मुद्दों पर गंभीर मंथन

February 17, 2026

मेहवड़ प्रीमियर लीग संपन्न… इब्राहिमपुर बनी चैंपियन! विजेता टीम को रहमतपुर के चटोरी चक्की कैफे की तरफ से शानदार डिनर का खास सम्मान

February 15, 2026

मेहवड़-पिरान कलियर रोड पर लूट की वारदात, राहगीरों ने दिखाया साहस — तीन आरोपी धुनाई के बाद फरार

February 12, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.