Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान

August 27, 2026

आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

August 26, 2026

साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
  • 758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..
  • रहमतपुर में सांप के काटने से 65 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • कलियर प्रेस क्लब रजि. में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन, जावेद साबरी दोबारा अध्यक्ष और जावेद अंसारी बने महामंत्री
  • साबिर पाक के सालाना उर्स की तैयारियां शुरू, साहिबज़ादा शाह यावर मंजर ऐजाज़ साबरी व नौमी मियां ने संभाली कमान
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
रूडकी

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट

Haridwar TimesBy Haridwar TimesFebruary 22, 2026

रुड़की : (फरमान मलिक) मंगलौर क्षेत्र में गंग नहर पटरी मार्ग पर मिले अज्ञात शव के मामले का खुलासा करते हुए नवनीत सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार) ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह हत्या पैसों के लालच में की गई थी। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी विनायक त्यागी निवासी छपार (मुजफ्फरनगर) को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सनी जैकेट तथा लूटी गई 20 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है।

17 फरवरी को मंगलौर गंग नहर पटरी मार्ग के पास एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के सिर पर गहरे घाव और पत्थर से कुचले जाने के निशान मिले। शिनाख्त में मृतक की पहचान घोसीपुरा मंगलौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई। कोतवाली मंगलौर और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाड की मदद से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पता चला कि घटना वाले दिन मृतक एक अन्य युवक के साथ मोटरसाइकिल से घटनास्थल की ओर गया था। संदिग्ध की तलाश करते हुए पुलिस ने देवबंद तिराहे के पास एक युवक को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में हत्या की वारदात कबूल कर ली।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 17 फरवरी को मुजफ्फरनगर जाते समय रुड़की में शराब पीने के लिए ठेके पर गया था। वहीं उसकी मृतक से जान-पहचान हुई और दोनों ने साथ शराब खरीदी। बाद में गंग नहर पटरी के पास बाग में शराब पीते समय आरोपी को पता चला कि मृतक के पास नगदी है। पैसों के लालच में उसने पहले गला दबाकर प्रदीप को गिराया और फिर पास पड़े पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद जेब से 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सने कपड़े और लूटी गई धनराशि बरामद कर ली है। हत्याकांड का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने शाबाशी दी है।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleनेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक
Next Article हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना

संबधित खबरें

प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान

August 27, 2026

साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

August 26, 2026

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.