Author: Haridwar Times

हरिद्वार : (गुलशन आज़ाद) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशों पर आज रविवार प्रातः हरिद्वार पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद में बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रों में निवासरत किरायेदारों, बाहरी जनपदों से कार्य करने आने वाले लोगों, रेहडी/ ठेली वालों, स्क्रैप डीलर/ कबाड़ियों व अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। अभियान के तहत मकान मालिकों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने किराएदारों और कामगारों का समय पर पुलिस सत्यापन कराएं। जिन मकान मालिकों ने अभी वेरीफिकेशन नहीं किया है, उनके खिलाफ…

Read More

देहरादून : (जीशान मलिक) उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई है। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी। यह परीक्षा मध्य एकल पाली में सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे होगी। दिव्यांग बच्चों के लिए प्रति घंटा 20 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। शनिवार को बोर्ड कार्यालय सभागार में सभापति एसबी जोशी की अध्यक्षा में परीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक के बाद उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया इस बार प्रदेश भर में…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) नगर निगम रुड़की के वार्ड नंबर 36 में राजनीतिक माहौल गर्म है। वार्ड नंबर 36 में डॉ. मुस्कान के समर्थन में जन अभियान तेज हो चूका है, डॉ. मुस्कान को समाज के हर वर्ग का अपार समर्थन मिल रहा है. समाजसेवी मौ. जावेद की बेटी डॉ. मुस्कान, पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी हैं। युवा, ऊर्जावान और जोश से भरी डॉ. मुस्कान को कांग्रेस ने अपने पार्षद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरा है। उन्होंने अपने वार्ड के बीच न केवल मजबूत पकड़ बनाई है, बल्कि अपने कम उम्र में भी जनता के…

Read More

टिहरी : मलेथा (टिहरी) में वीर शिरोमणि माधोसिंह भण्डारी स्मृति मेले के शुभारम्भ के अवसर पर कार्यक्रम को आयोजित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा “प्रदेश में जमीन खरीदने के नाम पर लैंड बैंक बनाकर इसका दुरुपयोग करने वालों की गहनता से जांच की जा रही है। यदि कोई नियम का उल्लंघन करता है तो उनकी जमीन को सरकार में निहित किया जा रहा है। शीघ्र ही प्रदेश में एक सख्त भू कानून लाया जाएगा। आगे पुष्कर सिंह धामी ने कहा “हमने गरीब बेटे-बेटियों की प्रतिभा के साथ न्याय करने के लिए सख्त नकलरोधी कानून बनाया है। जिसके…

Read More

Trading Scammer: : देशभर से इस तरह की कई खबरें लगातार सामने आ रही है. कुछ दिनों पहले ही उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी एक शख्स से 15 लाख रुपये ठग लिए गए. पीड़ित ने यह रकम अपनी शादी के लिए जमा किए थे, लेकिन आरोपियों ने कुछ दिनों में पैसे डबल करने के नाम पर पीड़ित से पैसे लिए. अब ताजा मामला पुणे से सामने आया है. जहाँ शेयर मार्केट में पैसा निवेश कर डबल करने के नाम पर एक इंजीनियर से करीब 62 लाख रुपये की ठगी की गई. इन दिनों ऑनलाइन स्कैम बढ़ता जा रहा है.…

Read More

पिरान कलियर : पिरान कलियर थाना क्षेत्र के महमूदपुर के वार्ड नंबर 08 में चुनाव को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईट पत्थर और लाठी-डंडे चले। खूनी संघर्ष में एक पक्षों की ओर से दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया हैं।

Read More

पिरान कलियर : कई बार लोग ज्यादा पैसा कमाने के बारे में सोचते हैं और इसके लिए कई तरह के तरीके भी आजमाते हैं। इसी बीच कई बार ऐसे ऑफर मिल जाते हैं जो मन में लालच जगा देते हैं। बस यही लालच लोगों को ले डूबता है। भारत में बढ़ते साइबर घोटाले के मामलों को देखते हुए, लोगों को इस बात को लेकर बेहद सावधान रहना चाहिए कि वो ऑनलाइन आखिर बात किससे कर रहे हैं। हाल ही में एक घटना पिरान कलियर से सामने आई है जहाँ एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर करीब…

Read More

नई दिल्ली : देश और दुनिया ने साल 2024 को अलविदा कहते हुए पूरे जोश के साथ नए साल 2025 का स्वागत किया है। नए साल के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! वर्ष 2025 सभी के लिए खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए! इस अवसर पर, आइए हम भारत और विश्व के लिए…

Read More

देहरादून : (जीशान मलिक) भारत सरकार, संसदीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली एवं उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में युवा संसद प्रतियोगिता 2024 का राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह दुर्गा मल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोइवाला देहरादून में आयोजित किया गया। इस समारोह में उत्तराखंड के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता 2024 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजयी टीमों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले ऐसे छात्र छात्राएँ जिनका व्यक्तिगत प्रदर्शन प्रतियोगिता के मापदंडों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ रहा उन्हें भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया गया।…

Read More

हरिद्वार : आज साल के आखिरी दिन, 31 दिसंबर को पुराने साल का विदाई और नए साल के स्वागत में युवक-युवतियां जगह-जगह डीजे पर डांस करते हैं या फिर शराब पीकर बाइक दौड़ाकर हुड़दंग मचाते हैं। ऐसे में हरिद्वार पुलिस ने इस साल ऐसे नशेड़ी युवकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की योजना बनाई है। एसएसपी का कहना है कि अगर कोई शराब पीकर या नशे की हालत में तेज बाइक चलाते हुए या हुड़दंग करते हुए पाया गया, तो उसे सीधे हवालात भेजा जाएगा। इसके लिए पुलिस ने कई विशेष टीमों का गठन किया है और सुरक्षा के लिहाज…

Read More