Author: Haridwar Times

लक्सर : (फरजाना मंसूरी) लक्सर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने 15 मई को थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को सोयब पुत्र नोशाद निवासी मौहम्मदपुर कुन्हारी थाना कोतवाली लकसर तहसील व जिला हरिद्वार द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण व वाछिंत/ईनामी अभियुक्तगण की धरपकड़ हेतु कोतवाली लक्सर को आवश्यक दिशा निर्देश…

Read More

पिरान कलियर : नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड संख्या 6 में हाल ही में बनी सड़क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) की सभासद रेशमा परवीन ने अधिशासी अधिकारी को एक लिखित पत्र सौंपते हुए निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का गंभीर आरोप लगाया है। रेशमा परवीन ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण के दौरान न तो सही ढंग से मिट्टी डाली गई और न ही जल निकासी की उचित व्यवस्था की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी लापरवाही से बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न…

Read More

नई दिल्ली : जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। उन्होंने जस्टिस संजीव खन्ना की जगह ली, जिनका कार्यकाल 13 मई को समाप्त हुआ। जस्टिस गवई देश के दूसरे दलित मुख्य न्यायाधीश हैं। उनसे पहले जस्टिस केजी बालाकृष्णन 2007 में इस पद पर रहे थे। जस्टिस गवई का कार्यकाल सिर्फ 7 महीने का होगा। वे 23 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे।जस्टिस गवई का जन्म 24 नवंबर 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ था। उन्होंने 1985 में वकालत शुरू की और 1987…

Read More

रुड़की: कांग्रेस जिला महामंत्री परवेज आलम ने मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक विजय शाह के द्वारा कर्नल सोफिया के ऊपर की गई टिप्पणी को बेहद निंदनीय ओर शर्मनाक बताया है। परवेज आलम ने कहा के भाजपा नेता को इतना भी नहीं पता है के जिस कर्नल सोफिया के ऊपर टिप्पणी की है वह पिछले 26 साल से देश की सेवा कर रही है। परवेज आलम ने यह भी पूछा कि क्या देश की मोदी सरकार ओर मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार बीजेपी नेता पर कोई कार्यवाही करेंगे या फिर नीच टिप्पणी करने पर उनका प्रमोशन होगा जैसा कि बीजेपी करती…

Read More

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पूर्णम कुमार शॉ, जो 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में थे, मंगलवार को लगभग 20 दिन बाद भारत लौट आए।BSF के अनुसार, कांस्टेबल पूर्णम कुमार को सुबह 10:30 बजे पाकिस्तान ने भारत को सौंपा। बताया जा रहा है कि जवान पूर्णम कुमार गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान की ओर चले गए थे, जिसके बाद उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। भारत ने इस मामले को कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर गंभीरता से उठाया था। आज सुबह 10:30 बजे, कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को अटारी-वाघा सीमा पर…

Read More

रुड़की : नगर निगम रुड़की के मोहल्ला महिग्रान वार्ड नंबर 35 इमली रोड़ की सड़कें नाले के बंद होने से जलमग्न हो गई हैं। जिससे इमली रोड़ वासियों, दुकानदारों व राहगीरों को बड़ी मुश्क्कतो का सामना करना पड़ रहा है। इमली रोड़ मार्ग पर नाले की सफ़ाई ना होने के कारण नाले बंद हो चुके है। जिससे सड़कों पर पानी भर गया। लोग प्रशासन से नाला सफ़ाई व सही ढंग से नाला निर्माण ना होने की बात कह रहे है। सफाई ना होने के कारण नाले चौक होने से रुड़की इमली रोड़ की सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो गई।…

Read More

पिरान कलियर : पिरान कलियर प्रेस क्लब की एक महत्त्वपूर्ण आम बैठक जावेद अंसारी के कार्यालय पर आज सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में क्लब से जुड़े सभी सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया। यह बैठक विशेष रूप से इसलिए बुलाई गई क्योंकि क्लब के तत्कालीन अध्यक्ष मुनव्वर कुरैशी ने एक अन्य क्लब में पदभार ग्रहण कर लिया है, जिससे कलियर प्रेस क्लब के संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट करना आवश्यक हो गया था। बैठक में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि क्लब के व्यापक हित, पारदर्शी संचालन और भविष्य की योजनाओं को सुचारु रूप से…

Read More

जम्मू : जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार (10 मई, 2025) को पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया. सात अन्य जवान घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह घटना आर एस पुरा सेक्टर में हुई. शहीद जवान मोहम्मद इम्तियाज बिहार के छपरा रहने वाले थे.सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उपनिरीक्षक मोहम्मद इम्तियाज ने वीरतापूर्वक आगे बढ़कर नेतृत्व करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया. सात अन्य जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दुखद घटना के बाद बीएसएफ महानिदेशक (DG) और सभी रैंक के जवानों ने सब…

Read More

हरिद्वार/लक्सर : (गुलशन आजाद) उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है जहां एक जमीन सौदे में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले पत्रकार से न सिर्फ धोखा हुआ, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। ग्राम सैठपुर निवासी और प्रेस क्लब सुल्तानपुर के अध्यक्ष अरुण कुमार ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने हाल निवासी देहरादून सुरेश गिरी की जमीन का सौदा अमित गिरी गोस्वामी पुत्र राकेश गिरी निवासी लक्सर के माध्यम से सफलतापूर्वक कराया था। सौदे के वक्त 2% मेहनताना तय हुआ था। लेकिन सौदा होते ही उनकी मेहनत की पूरी…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) राजभवन में वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए आज दिन शनिवार को सर्वधर्म गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन राष्ट्र के प्रति हमारे साझा उत्तरदायित्व की अभिव्यक्ति है। राज्यपाल ने कहा कि आज हम सब यहां धर्म, जाति और मत की सीमाओं से दूर एक साथ खड़े है और सीमाओं पर हमारी सेना भारत की…

Read More