Author: Haridwar Times

मंगलौर : कोतवाली मंगलौर पुलिस की टीम नेएटीएम से धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।कोतवाली पुलिस ने बताया है कि 1 जुलाई को एक महिला द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया गया कि अज्ञात लोगों ने एसबीआई एटीएम गुरुकुल नारसन में उसके साथ 10,000/- रुपए की धोखाधड़ी कर दी। शिकायत के आधार पर कोतवाली मंगलौर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। धोखाधड़ी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने अपने मुखबिर तंत्र से संपर्क साधा और उनसे मिली सटीक…

Read More

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के मध्य अवशेष आस्तियों एवं दायित्वों के मामलों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में दोनों राज्यों के बीच पिछली बैठक में सहमति बनी थी, उनमें से जिन मामलों में कार्यवाही गतिमान है, उन पर उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनका जल्द समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे दोनों राज्यों के अवशेष संपत्तियों एवं दायित्वों के मामले में जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों…

Read More

टिहरी : थाना नरेंद्र नगर, जनपद टिहरी गढ़वाल अंतर्गत जाजल, तछला के पास एक कांवड़ियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। उक्त वाहन ऋषिकेश से चंबा की ओर जा रहा था। दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस, प्रशासन एवं SDRF टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। वाहन में लगभग 19 कांवड़ यात्री सवार थे। हादसे में तीन यात्री की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु फकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।…

Read More

पिरान कलियर/हापुड : गढ़मुक्तेश्वर हापुड मदरसे ताजीम ऊर्र रहमान जनपद हापुड़ से सात नाबालिक बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे। जिसके बाद पिरान कलियर में बच्चों के होने का अंदेशा लगाया गया। मदरसे के मौलाना द्वारा भी बच्चों को ढूंढने की अपील की गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना स्थानीय से बच्चों को कलियर नगर पंचायत दरगाह क्षेत्र से बरामद करने हेतु थाना अध्यक्ष पिरान कलियर रविंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम का तुरंत गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तत्काल क्षेत्र में रवाना होकर सभी सातों बच्चों को दरगाह क्षेत्र से बरामद कर थाने…

Read More

Covid Vaccine in India: कोविड-19 महामारी के बाद अचानक युवाओं की मौतों के आंकड़े बढ़ गए हैं। इन मौतों का कारण कोविड वैक्सीनेशन को बताया जा रहा है। कोविड के बाद से हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के केसों में इजाफा हुआ है जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में शेफाली जरीवाला की कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। अब इस सवाल को लेकर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और एम्स (AIIMS) जैसी शीर्ष संस्थाओं की ओर से किए गए व्यापक वैज्ञानिक अध्ययनों ने स्थिति स्पष्ट कर दी…

Read More

पिरान कलियर : पिरान कलियर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन आज समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली द्वारा रुड़की स्थित विश्वप्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मौसम अली ने दरगाह पर फूलों की चादर चढ़ाकर अखिलेश यादव की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और राजनीतिक सफलता के लिए विशेष दुआएं कीं। इसके साथ ही उन्होंने देश में अमन, शांति और आपसी भाईचारे के माहौल को बनाए रखने की कामना भी की। मौसम अली ने पत्रकारों से बातचीत करते…

Read More

देहरादून : श्रद्धा और आस्था के महापर्व कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर उत्तराखण्ड सरकार पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने एक सख्त और समर्पित कार्ययोजना तैयार की है, जिसके तहत लाखों श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए व्यापक निगरानी अभियान चलाया जाएगा। कांवड़ यात्रा 2025 के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए शासन ने सख्त व्यवस्था लागू कर दी है। स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि इस संबंध में यात्रा मार्गों पर मौजूद…

Read More

हरिद्वार : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) 2025 का आयोजन आज (रविवार) में प्रातः 10.00 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे एवं अपराह्न 2.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक राज्य के समस्त जनपदों के 24 नगरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। जनपद हरिद्वार में भी दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मुस्तैद हरिद्वार पुलिस के जवान परीक्षा केन्द्रों के बाहर तैनात हैं। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर सभी थाना प्रभारी एवं…

Read More

देहरादून : प्रदेश में हो रही लगातार भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंकाओं को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित किया गया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा के मद्देनज़र यह एहतियाती कदम उठाया गया है, ताकि मार्गों पर फंसे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके। संबंधित जिलों के प्रशासन को…

Read More

उत्तरकाशी : पहाड़ी राज्यों पर लगातार हो रही बारिश के चलते तबाही देखने को मिल रही है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बारिश आफत बनकर बरसी. अब उत्तराखंड से बादल फटने से जानकारी सामने आई है. उत्तरकाशी के बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर बलिगढ़ में बादल फटा. इससे भारी नुकसान हुआ, यहां एक निर्माणाधीन होटल साइट पर काम कर रहे 9 मजदूर लापता हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया. तहसील बड़कोट में सिलाई बैण्ड के पास बादल फटने की जानकारी है। जहां एक निर्माणधीन होटल में…

Read More