Author: Haridwar Times

भगवानपुर : (रागिब नसीम) आज भगवानपुर नगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर भगवानपुर रविदास मंदिर में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और भगवानपुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता सुबोध राकेश के साथ मिलकर पार्टी संगठन और सदस्यता अभियान को और मजबूत करने का आवाहन किया। भगवानपुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता सुबोध राकेश ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जो अपने देश के लिए काम करता है। हमारा संगठन अपने देश की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने आगे कहा कि आप सभी से आग्रह करता हूं…

Read More

हरिद्वार : (रागिब नसीम) मौसम विभाग ने देहरादून समेत सात जनपदों में गुरुवार और शुक्रवार को भारी से अत्यंत वर्षा की चेतावनी जारी की है। इन जनपदों में रेड अलर्ट को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। राज्य के कई जिलों में 13 सितम्बर तम मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इसमें देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत, पौड़ी और हरिद्वार शामिल हैं, जहां 13 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश के लिए रेड जारी है. इसी को देखते हुए हरिद्वार में कल यानी 13 सितंबर को…

Read More

नई दिल्ली : आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल फैसला सुनाएगा. दिल्ली सीएम केजरीवाल ने शराब नीति मामले में जमानत और सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को रद्द करने की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर अब शुक्रवार के दिन फैसला सुनाया जाएगा. इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दुर्गेश पाठक को शराब नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में…

Read More

हरिद्वार : ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर गई महिला के गले से चेन लूट प्रकरण मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक के कब्जे से चेन, पैंडिंट, तमंचा-कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और फिर बाइक फिसलने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। मामले में पहले पुलिस कर्मी का नाबालिग पुत्र गिरफ्तार हो चुका है। आपको बताते चले कुछ दिनों पहले कुछ घंटे के भीतर ही गंगनहर कोतवाली और ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत…

Read More

काशीपुर : सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर कॉलेज आती जाती छात्राओं की रील बनाकर अभद्रतापूर्ण टिप्पणी करने वाले युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है। पंजाबी सराय निवासी मोहम्मद अरशद पुत्र मोहम्मद यासीन अपने मोबाइल से स्कूल जाती छात्राओं की रील बनाकर उसे आपत्तिजनक कमेंट्स के साथ वायरल कर रहा था। इंस्टाग्राम आईडी पर उसने कई वीडियो अपलोड की गई हैं, जिसमें छात्राएं स्कूल से घर को जार ही हैं। इस वीडियों में एक फिल्मी गाना बैकग्राउंड में प्ले हो रहा है। रील में कुछ अभद्र कमेंटस लिखे गए हैं। पुलिस ने इस मामले में…

Read More

देहरादून : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि “नमामि गंगे” कार्यक्रम के अंतर्गत नदियों को स्वच्छ बनाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में 244.48 MLD क्षमता सृजित करने के लिए 62 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित किए जाने के लिए कुल 43 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। जिनमें से अब तक 36 परियोजनाएं पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही 20 STP की स्थापना के लिए शेष 7 परियोजनाएं विभिन्न चरणों में जारी हैं। उन्होंने बताया कि एनएमसीजी एवं सीपीसीबी द्वारा किए गए मूल्यांकन के अनुसार 170 नालों की पहचान की गई है,…

Read More

रुड़की : हाइड्रोलिक मशीनरी और सिस्टम पर 32वीं आईएएचआर संगोष्ठी का बड़े उत्साह के साथ आईआईटी रुड़की में उद्घाटन किया गया, जो अनुसंधान, उद्योग सहयोग और सामाजिक प्रभाव को आगे बढ़ाने के लिए संस्थान की चल रही प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। परंपरा एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता से सराबोर उद्घाटन सत्र ने एक ऐसे परिवर्तनकारी आयोजन के लिए मंच तैयार किया, जो हाइड्रोलिक मशीनरी और सिस्टम में राष्ट्रीय एवं वैश्विक दोनों परिदृश्यों को प्रभावित करेगा। 32वें IAHR 2024 आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि “आईआईटी रुड़की हमेशा से इंजीनियरिंग…

Read More

लक्सर : (गुलशन आजाद) लक्सर पुलिस द्वारा की गयी अवैध खनन के विरुद्ध खिलाफ चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान में लक्सर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है, पुलिस की छापेमारी से अवैध खनन माफियायों मे हड़कंप मच गया है। अवैध खनन के विरुद्व कार्यवाही करते हुये पुलिस ने अवैध खनन से भरे 06 टैक्टर/डम्फर को सीज किया है। आपको बता दे SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध खनन पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया, जिस पर पुलिस उपाधीक्षक लक्सर द्वारा कोतवाली लक्सर क्षेत्र में अवैध खनन की धरपकड़ हेतु प्रभारी निरीक्षक…

Read More

नई दिल्ली : विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। सोमवार रात उन्होंने वर्जीनिया के हर्नडन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी पर हमला बोला और लोकसभा चुनाव के बाद के अनुभवों को साझा किया। राहुल गांधी ने कहा, लोकसभाा चुनावों के बाद कुछ बदल गया है। पीएम मोदी की डराने की रणनीति केवल चुनावों तक ही सीमित थी, चुनाव खत्म होते ही वह भी गायब हो गई। उन्होंने कहा, कई लोगों ने मुझसे कहा कि ‘अब डर नहीं…

Read More

देहरादून : एलआईसी देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) ने पेंडिंग बिलों के भुगतान व पहले से भुगतान किए गए बिलों के कमीशन के तौर पर 57 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के बार-बार अनुरोध करने पर वह 40 हजार रुपये में मान गया।मंगलवार को शिकायतकर्ता इसकी पहली किश्त के तौर पर 15 हजार रुपये देने गया था। इस दौरान सीबीआई की टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के आवासीय परिसर की तलाशी…

Read More