Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
  • महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
  • रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
देश-दुनिया

“56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संबंध, यह सब अब खत्म हो गया है, यह सब अब इतिहास है.”- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

Haridwar TimesBy Haridwar TimesSeptember 11, 2024

नई दिल्ली : विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। सोमवार रात उन्होंने वर्जीनिया के हर्नडन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी पर हमला बोला और लोकसभा चुनाव के बाद के अनुभवों को साझा किया।

राहुल गांधी ने कहा, लोकसभाा चुनावों के बाद कुछ बदल गया है। पीएम मोदी की डराने की रणनीति केवल चुनावों तक ही सीमित थी, चुनाव खत्म होते ही वह भी गायब हो गई। उन्होंने कहा, कई लोगों ने मुझसे कहा कि ‘अब डर नहीं लगता है, अब डर निकल गया’।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने इतना डर फैलाया। छोटे व्यवसायों पर एजेंसियों का दबाव डाला गया। सब कुछ सेकेंड में गायब हो गया, यह मेरे लिए दिलचस्प है। उन्होंने कहा, भाजपा के लोगों को यह डर फैलाने में सालों लग गए और कुछ सेकंड में सब गायब हो गया। राहुल गांधी ने आगे कहा, संसद में मैं प्रधानमंत्री को सामने से देखता हूं और मैं आपको बता सकता हूं कि 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संबंध, यह सब अब खत्म हो गया है, यह सब अब इतिहास है।

इस दौरान राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, बीजेपी यह नहीं समझती कि यह देश सबका है और भारत एक संघ है। संविधान में स्पष्ट रूप से लिखा कि भारत जो राज्यों का संघ है, जिसमें विभिन्न इतिहास, परंपराएं, संगीत और नृत्य शामिल हैं। लेकिन बीजेपी के लोग कहते हैं कि यह संघ नहीं है, यह कुछ और ही है।

उन्होंने कहा, आरएसएस का कहना है कि कुछ राज्य दूसरे राज्यों से कमतर हैं। कुछ भाषाएं दूसरी भाषाओं से कमतर हैं, कुछ धर्म दूसरे धर्मों से कमतर हैं और कुछ समुदाय दूसरे समुदायों से कमतर हैं। उन्होंने कहा, हर राज्य का अपना इतिहास, परंपरा है। आरएसएस की विचारधारा में तमिल, मराठी, बंगाली, मणिपुरी है, ये कमतर भाषाएं हैं। इसी बात को लेकर लड़ाई है, ये लोग (आरएसएस) भारत को नहीं समझते।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleदेहरादून : LIC ऑफिस में CBI का छापा, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार
Next Article लक्सर : अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 ट्रैक्टर-डंपर सीज, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

संबधित खबरें

मांगों को लेकर भड़के कर्मचारी, नोएडा में प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप, कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ से बिगड़े हालात

April 13, 2026

#BREAKING | बारामती विमान हादसे में अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत- DGCA ने की पुष्टि

January 28, 2026

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा — इंडस्ट्री और फैंस में शोक

November 24, 2025

देश के 53वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस सूर्यकांत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

November 24, 2025

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.