Author: Haridwar Times

केदारनाथ : SDRF टीम को पुलिस चौकी केदारनाथ द्वारा सूचित किया गया कि भैरव मंदिर मार्ग पर नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। उक्त सूचना पर SI भगत सिंह कंडारी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा नदी में से एक शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतक की पहचान अनिल कुमार, उम्र – 45 वर्ष, निवासी – बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

Read More

पिरान कलियर : (रागिब नसीम) पिरान कलियर में एक तरफ साबिर पाक के 756 वे उर्स का आगाज हो चुका है। जिसमे शामिल होने देश विदेश से लाखो लोग हर साल पिरान कलियर आते है, तो वहीं बारिश के मौसम में कलियर में खुले पड़े नाले हादसों को न्योता दे रहे हैं। अनेक जगह ऐसी है जहां सफाई कर्मचारी ही नाले की सफाई या गंदगी निकालने के बाद स्लैब नहीं लगाते और और इस कारण बड़े हादसे होने का कारण बना रहता है। उर्स के दौरान मेला ग्राउंड, दरगाह मकबरे ओर कव्वालियों के जिस रास्ते पर कार्यकम होते हैं. उस…

Read More

देहरादून : स्नातक व स्नातकोत्तर में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को शासन ने एक बार फिर प्रवेश का मौका दिया है। वंचितों के लिए 19 सिंतबर को प्रवेश प्रकिया पूरी की जाएगी। प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं अन्य कारणों को दृष्टिगत रखते हुये उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया गया है। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य विश्वविद्यालय परिसरों एवं उनसे सम्बद्ध निजी एवं राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिये ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि को विस्तारित कर…

Read More

हरिद्वार : जापान देश से उत्तराखंड की पवित्र भूमि निहारने/घूमने हरिद्वार आए जापानी नागरिक ITO SUKAI आज उस समय काफी परेशान हो गए जब हर की पैड़ी घूमते समय सुकाई का पर्स व लगभग 3.30 लाख कीमती मोबाईल i-phone कहीं गिर गया और खो गया। कई घंटे ढूंढने के बाद उनके द्वारा हरिद्वार पुलिस से संपर्क किया गया। जिसपर कोतवाली हरिद्वार पुलिस द्वारा कुछ घंटों की मेहनत एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उक्त विदेशी नागरिक का सामान सकुशल ढूंढकर उनके सुपुर्द किया। हरिद्वार पुलिस द्वारा की जा रही मेहनत को वे कई घंटे से देख रहे थे…

Read More

देहरादून : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी तथा उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता की समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में बीजापुर अतिथि गृह में उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता की नियमावली बनाने के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में गृह, पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी, अल्पसंख्यक, संस्कृति, खाद्य व नागरिक आपूर्ति, ऊर्जा, नियोजन, वित्त विभाग के सहयोग व समन्वय से उत्तराखण्ड यूसीसी की नियमावली बनाने से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य सचिव राधा रतू़ड़ी व उत्तराखण्ड यूसीसी के सदस्य शत्रुघ्न सिंह ने यूसीसी के क्रियान्वयन के लिए बनने वाली नियमावली को अन्तिम रूप देने में सभी विभागों को…

Read More

लक्सर : (गुलशन आजाद) बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिये लक्सर पुलिस ने अलग-अलग टीमे निकालकर कस्बा बाजार व होटल ढाबा में कार्य करने वाले वाहरी व्यक्तियों व स्कूलो के बाहर घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों पर तबातोंड कार्यवाही की। पुलिस ने संदिग्ध पाये जाने पर एम0वी0एक्ट व 81 पुलिस एक्ट में की कार्यवाही की। SSP हरिद्वार थाना क्षेत्र के होटल ढाबों में कार्य करने वाले बाहरी व्यक्तियों/स्कूलो, बाजारों में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों /वाहनों की गहनता से चैकिंग कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया। जिनके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में लक्सर क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस…

Read More

देहरादून : जनपद देहरादून के मसूरी मार्ग पर शिवालिक मैगी पॉइंट के पास एक कार नियंत्रण खोकर खाई में गिर गई है। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हैं। यह पर्यटकों नोएडा से मसूरी घूमने आए थे। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम सहस्त्रधारा पोस्ट से एएसआई विजेंद्र कुड़ियल के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के रवाना हुई। एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर सर्विस की टीम में तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू किया और शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एसडीआरएफ का कहना है कि घटना…

Read More

मंगलौर : फाइनेंसर कर्मी के यहां हुई लूट की वारदात में शामिल बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया। कुछ समय बाद अस्पताल पहुंचे एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा घायल बदमाश मेहराज पुत्र कमरुद्दीन निवासी गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ उम्र करीब 50 वर्ष का जाना हाल और पुलिस अधिकारियों से ली घटना की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घायल बदमाश का नाम मेहराज पुत्र कमरुद्दीन निवासी गढ़मुक्तेश्वर उम्र…

Read More

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में CBI की एफआईआर के सिलसिले में जमानत दी। दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दर्ज मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने और जमानत मांगने वाली याचिकाओं पर कोर्ट ने फैसला सुनाया। जमानत पर लगी शर्तेंअदालत ने केजरीवाल की रिहाई पर कुछ शर्तें भी लगाई हैं। वह इस मामले पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करेंगे और जब तक उन्हें छूट नहीं दी जाती, तब तक वह ट्रायल कोर्ट की सभी सुनवाई में…

Read More

देवबंद : आजकल लोग सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए कई बार अपनी जान जोखिम में डालकर बिना सोचे-समझे वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एक युवक रेलवे ट्रैक पर खड़े ट्रेन के इंजन को बाइक से खींच रहा है जबकि कोई अन्य युवक उसकी वीडिया बना रहा है। रेलवे ट्रैक पर बनाई गई रील के संबंध में जब एक रेलवे अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उक्त युवक देवबंद क्षेत्र के मंझौल जबरदस्तपुर गांव निवासी विपिन उर्फ दीपक है। उसने 25 अगस्त को देवबंद-रुड़की रेलवे लाइन…

Read More