Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
  • पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
  • 758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

धराली में तबाही के बीच राहत की उम्मीद : सेना, SDRF और अन्य एजेंसियों की साझा मुहिम – युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू अभियान

अब तक 15 से ज्यादा जिंदगियों को मिला नया जीवन, सेना के चिकित्सा केंद्र में चल रहा घायलों का इलाज..
Haridwar TimesBy Haridwar TimesAugust 5, 2025

उत्तरकाशी : (फरमान मलिक) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की हर्षिल घाटी स्थित धराली गांव में मंगलवार सुबह बादल फटने की भीषण घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। खीरगंगा नाले में अचानक उफान आने से आए जलसैलाब ने स्थानीय बाजार, होटल और कई घरों को तबाह कर दिया। कई लोगों के मलबे में दबे होने और अनेक के घरों में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

जैसे ही पानी का सैलाब गांव की ओर आया, अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। दुकानें, वाहन और होमस्टे बह गए। पूरे इलाके में मलबा और तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है।

राहत एवं बचाव कार्यों में SDRF, NDRF, सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें जुटी हैं। अब तक 15-20 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला जा चुका है, और घायलों को हर्षिल स्थित भारतीय सेना के चिकित्सा केंद्र में शीघ्र उपचार दिया जा रहा है। खोज और बचाव कार्य जारी हैं।

इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर धराली में हुई इस दुखद घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश सरकार, SDRF, सेना और अन्य एजेंसियों द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव प्रयासों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं और सभी संबंधित एजेंसियां प्रभावितों को सुरक्षित निकालने तथा आवश्यक सहायता पहुंचाने में जुटी हैं।

धराली गांव में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस आपदा में जन-धन की हानि पर संवेदना व्यक्त की और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई। अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया। गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एन.डी.आर.एफ एवं अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

बडकोट तहसील के बनाल पट्टी क्षेत्र में भी अतिवृष्टि के चलते डेढ़ दर्जन से अधिक बकरियों के बहने की सूचना है। कुड गदेरे के उफान ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है।

मौसम विभाग ने राज्य में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में मंगलवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleरूडकी : सफाई कर्मियों को मिले सम्मान और सभी सुविधाएं: नगर निगम सभागार में आयोग उपाध्यक्ष ने दिए सख्त निर्देश..
Next Article हरिद्वार : भारी बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट, हरिद्वार में स्कूल और आंगनबाड़ी 6 अगस्त को भी रहेंगे बंद

संबधित खबरें

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

August 26, 2026

ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की

August 26, 2026

758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..

August 13, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.