रुड़की : (फरमान मलिक) रविदास घाट के निकट गंगनहर में छात्र के डूबने की घटना के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार शाम करीब 6:20 बजे गंगनहर में एक छात्र के बहने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू कराया गया।

जानकारी के अनुसार आईआईटी रुड़की के एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष शुक्ला अपने साथियों के साथ गंगनहर किनारे गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद से वह लापता हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और ग्राउंड ज़ीरो का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सर्च ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
छात्र की तलाश के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस और रुड़की स्थित आर्मी की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक खोज अभियान चलाया जा रहा है। गंगनहर के संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की जा रही है।
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि पूरी संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ रेस्क्यू मिशन जारी है और छात्र का पता लगाने के लिए सभी संसाधन लगाए गए हैं।
Share this



