काशीपुर : (फरमान मलिक) कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने काशीपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो दल महिलाओं के अधिकारों के विरोध में खड़े हैं, उन्हें आगामी चुनाव में जनता करारा जवाब देगी।

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताया। साथ ही कहा कि सरकार संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के अपने संकल्प पर पूरी तरह कायम है।
मंत्री रेखा आर्या ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल अपनी राजनीति के चलते इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध कर रहे हैं, जबकि देश की महिलाएं अब अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो चुकी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता ऐसे दलों को चुनाव में सबक सिखाएगी।
प्रेस वार्ता में स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी इस विधेयक का समर्थन किया।
Share this



