Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान

August 27, 2026

आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

August 26, 2026

साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
  • 758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..
  • रहमतपुर में सांप के काटने से 65 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • कलियर प्रेस क्लब रजि. में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन, जावेद साबरी दोबारा अध्यक्ष और जावेद अंसारी बने महामंत्री
  • साबिर पाक के सालाना उर्स की तैयारियां शुरू, साहिबज़ादा शाह यावर मंजर ऐजाज़ साबरी व नौमी मियां ने संभाली कमान
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
पिरान कलियर

धनौरी पीजी कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

"डॉ. अंबेडकर सामाजिक न्याय और शिक्षा के मजबूत स्तंभ, उनके विचार आज भी मार्गदर्शक: डॉ. अलका सैनी
Haridwar TimesBy Haridwar TimesApril 13, 2026

पिरान कलियर: (फरमान मलिक) धनौरी पीजी कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के आचार्यगण, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13 अप्रैल 2026 को महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत “समकालीन परिप्रेक्ष्य में डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

इसके अतिरिक्त, डॉ. अंबेडकर जी के जीवन एवं संघर्षों पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया तथा सामाजिक समता, न्याय एवं समानता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन एवं सफल संचालन धनौरी पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग की सहायक आचार्या डॉ. मीनाक्षी सैनी द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य एवं सहायक आचार्या डॉ. अलका सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के सशक्त प्रतीक थे। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक समतामूलक और जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में अन्य आचार्यों द्वारा भी महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किए गए, जिनमें डॉ. अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया।

अंत में आयोजकों (धनौरी पीजी कॉलेज) द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleकिल्लत के बीच सप्लाई वाहन में गैस रिफिलिंग का खेल उजागर, वीडियो वायरल होते ही प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मुकदमा दर्ज
Next Article देहरादून में पीएम के दौरे की तैयारियां पूरी, एक्सप्रेस-वे लोकार्पण को लेकर प्रशासन अलर्ट

संबधित खबरें

आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

August 26, 2026

ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की

August 26, 2026

758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..

August 13, 2026

रहमतपुर में सांप के काटने से 65 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

August 10, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.