Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर के सातवें दिन हुआ समापन, छात्र-छात्राओं को मिला मार्गदर्शन

March 30, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन “स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” थीम के साथ संपन्न

March 25, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सेवा और जागरूकता की मिसाल

March 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर के सातवें दिन हुआ समापन, छात्र-छात्राओं को मिला मार्गदर्शन
  • राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन “स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” थीम के साथ संपन्न
  • राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सेवा और जागरूकता की मिसाल
  • NSS सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ, प्रथम दिन दिखा उत्साह और रचनात्मकता
  • 7 साल के अल्तमश ने रखा पहला रोजा, इबादत के जज़्बे ने जीता सभी का दिल
  • पीरपुरा में बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने के लिए ग्राम प्रधान की पहल, गांव की गलियों में लगवाई गई LED लाइटें
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ
  • 56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
पिरान कलियर

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर के सातवें दिन हुआ समापन, छात्र-छात्राओं को मिला मार्गदर्शन

Haridwar TimesBy Haridwar TimesMarch 30, 2026

धनौरी/ पिरान कलियर : (फरमान मलिक) धनौरी पी.जी. कॉलेज, हरिद्वार द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन 29 मार्च को संतराम मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल, मुलदासपुर तेलीवाला में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच किया गया। सात दिनों तक चले इस शिविर में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न शैक्षिक, सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

समापन दिवस की शुरुआत प्रातःकाल योग एवं व्यायाम से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इसके पश्चात विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा आयोजित व्याख्यान सत्रों में विद्यार्थियों को जीवन, समाज और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

डॉ. सीमा पंत ने युवा एवं नेतृत्व विषय पर विचार रखते हुए विद्यार्थियों को अपनी नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. अमित भगत ने सामाजिक एवं चारित्रिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. राकेश सिंह रावत ने अनुशासन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

श्री अंकित कोहली ने योग के महत्व को समझाते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने की सलाह दी। इंजीनियर विनय कुमार ने करियर काउंसलिंग एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। श्री नरेंद्र कुमार ने प्रबंधन कौशल के विभिन्न पहलुओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

इस दौरान ग्राम प्रधान अली नवाज ने अपने संबोधन में NSS शिविरों के महत्व और ग्रामीण क्षेत्र में उनके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। श्री पंकज कुमार ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित जीवनशैली अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। शिविर का समापन पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास के साथ किया गया, जिसमें प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleराष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन “स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” थीम के साथ संपन्न

संबधित खबरें

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन “स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” थीम के साथ संपन्न

March 25, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सेवा और जागरूकता की मिसाल

March 25, 2026

NSS सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ, प्रथम दिन दिखा उत्साह और रचनात्मकता

March 23, 2026

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ

March 15, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.