Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पथरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

February 20, 2026

पिरान कलियर : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

February 20, 2026

एकजुट पत्रकार, मजबूत संगठन – कलियर प्रेस क्लब की मासिक बैठक में जनहित के मुद्दों पर गंभीर मंथन

February 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पथरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
  • पिरान कलियर : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • एकजुट पत्रकार, मजबूत संगठन – कलियर प्रेस क्लब की मासिक बैठक में जनहित के मुद्दों पर गंभीर मंथन
  • आखिरकार खत्म हुआ इंतज़ार — मोहम्मदपुर झाल से बरामद हुआ IIT छात्र का शव
  • मेहवड़ प्रीमियर लीग संपन्न… इब्राहिमपुर बनी चैंपियन! विजेता टीम को रहमतपुर के चटोरी चक्की कैफे की तरफ से शानदार डिनर का खास सम्मान
  • आईआईटी रुड़की में इंडो-डेनिश सहयोग से ग्रीन हाइड्रोजन को मिली नई गति, ऊर्जा सुरक्षा और डीकार्बोनाइजेशन पर जोर
  • हरिद्वार : महाशिवरात्रि पर शिवभक्ति में डूबी धर्मनगरी, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल — एसएसपी देहरादून को हटाकर STF की जिम्मेदारी, प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून और नवनीत भुल्लर को हरिद्वार की कमान
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
पिरान कलियर

पिरान कलियर : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Haridwar TimesBy Haridwar TimesFebruary 20, 2026

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) हरिद्वार जनपद में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत कलियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

संयुक्त टीम ने चारमीनार के पीछे स्थित अलीशान होटल में “शाहिदा मानवाधिकार जनसेवा केन्द्र” के नाम से संचालित कमरे में छापेमारी की। मौके पर युवक स्थानीय तथा बाहरी राज्यों के लोगों के जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार करता मिला।

पूछताछ में आरोपी ने खुद को बिहार के थाना साहिबगंज क्षेत्र का निवासी बताया और मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष होने का दावा किया, लेकिन जांच में उसका पहचान पत्र भी फर्जी पाया गया। जांच के दौरान मिले जन्म प्रमाण पत्रों में एक ही सीरियल नंबर अंकित था और उन पर उत्तराखंड सरकार का लोगो लगा हुआ था। संबंधित अधिकारियों से पुष्टि करने पर सभी दस्तावेज कूटरचित पाए गए।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कुछ दस्तावेज खुद ऑनलाइन तैयार करता था और कुछ बाहर से मंगवाकर प्रिंट निकालकर लोगों को देता था। प्रारंभिक जांच में करीब एक हजार से अधिक फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बनाए जाने की आशंका है।

आरोपी की पहचान शहनवाज पुत्र मौ. प्यारे निवासी ग्राम दाउदपुर थाना साहिबगंज जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल निवासी अलीशान होटल पिरान कलियर उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान 45 कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र, एक लैपटॉप, चार्जर, माउस, Redmi मोबाइल फोन, 06 आधार कार्ड, 07 अलग-अलग मोहरें और मानवाधिकार आयोग का फर्जी पहचान पत्र बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleएकजुट पत्रकार, मजबूत संगठन – कलियर प्रेस क्लब की मासिक बैठक में जनहित के मुद्दों पर गंभीर मंथन
Next Article पथरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

संबधित खबरें

एकजुट पत्रकार, मजबूत संगठन – कलियर प्रेस क्लब की मासिक बैठक में जनहित के मुद्दों पर गंभीर मंथन

February 17, 2026

मेहवड़ प्रीमियर लीग संपन्न… इब्राहिमपुर बनी चैंपियन! विजेता टीम को रहमतपुर के चटोरी चक्की कैफे की तरफ से शानदार डिनर का खास सम्मान

February 15, 2026

मेहवड़-पिरान कलियर रोड पर लूट की वारदात, राहगीरों ने दिखाया साहस — तीन आरोपी धुनाई के बाद फरार

February 12, 2026

पिरान कलियर : रविदास जयंती पर रहमतपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली बने भाईचारे की मिसाल, आयोजन के जरिए दिया एकता का संदेश

February 1, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.