Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
  • पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
  • 758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
पिरान कलियर

कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — घनी आबादी के बीच छिपे अवैध पटाखों के गोदाम पर छापा, लाखों के पटाखे बरामद

Haridwar TimesBy Haridwar TimesOctober 10, 2025

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) दीपावली पर्व से पहले हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपदभर में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत थाना पिरान कलियर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए घनी आबादी वाले क्षेत्र से अवैध पटाखों का भारी भंडार बरामद किया है।

दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को थाना पिरान कलियर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम इमलीखेड़ा में एक घर के अंदर भारी मात्रा में पटाखे जमा किए गए हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने पुलिस टीम गठित की और तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी को मौके पर बुलाकर संयुक्त छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान घर के दो कमरों में लगभग 35 बड़ी गत्ते की पेटियाँ मिलीं, जिनमें विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे भरे हुए थे। बरामद माल की अनुमानित कीमत ₹15 से ₹17 लाख आँकी गई है।

जब पुलिस ने मौके पर मौजूद व्यक्ति से पटाखों के भंडारण का लाइसेंस मांगा, तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शुभम पाल पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम इमलीखेड़ा, थाना पिरान कलियर को हिरासत में लेते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

हरिद्वार पुलिस की समय पर कार्रवाई से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि यह पटाखे किसी तरह से आग पकड़ लेते, तो आसपास की पूरी आबादी प्रभावित हो सकती थी।

बरामदगी:

* 35 अदद गत्ते की पेटियाँ (पटाखे)

* अनुमानित कीमत ₹15–17 लाख

पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, व० उ० नि० बबलू चौहान, उ० नि० पुष्पेन्द्र सिंह, हे० का० संजय रावत, हे० का० राजीव कुमार, का० राहुल चौहान, का० जितेन्द्र सिंह, का० फुरकान अहमद, का० सुनील चौहान, का० चालक नीरज राणा।

प्रशासनिक अधिकारी:
विकास अवस्थी, तहसीलदार रूड़की मय टीम।

एसएसपी हरिद्वार ने कहा:
“अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। आमजन से भी अपील है कि यदि उनके क्षेत्र में कहीं अवैध पटाखों का गोदाम या बिक्री हो रही है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।”

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleदरगाह पिरान कलियर में अमन बहाल — फर्जी खादिमों पर सख़्ती से जायरीन निडर, “ऑपरेशन कालनेमि” से स्थायी समाधान की मांग
Next Article शिकायत के बाद खुली हकीकत — घटिया सड़क निर्माण में ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड

संबधित खबरें

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

August 26, 2026

ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की

August 26, 2026

758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..

August 13, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.