Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
  • महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
  • रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
देहरादून

हरिद्वार में दरोगा को गोली मारकर फरार बदमाश ने देहरादून में की आत्महत्या

Haridwar TimesBy Haridwar TimesSeptember 14, 2025

हरिद्वार/देहरादून: (फरमान मलिक) हरियाणा पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद फरार हुए कुख्यात बदमाश सुनील कुमार उर्फ सुनील कपूर ने रविवार दोपहर देहरादून के लक्ष्मण चौक क्षेत्र में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है। शनिवार शाम हरिद्वार में हुई मुठभेड़ के दौरान सुनील ने हरियाणा क्राइम ब्रांच के एक दारोगा को गोली मारकर फरार हो गया था, जिसके बाद से पुलिस और हरियाणा एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी थी।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हरिद्वार में हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने सुनील को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान मुठभेड़ में सुनील ने दारोगा पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। घायल दारोगा को तुरंत एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सुनील ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ही दारोगा पर गोली चलाई थी और उसी हथियार को लेकर फरार हुआ था।

रविवार दोपहर देहरादून के लक्ष्मण चौक के पास सुनील ने उसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और हरियाणा एसटीएफ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हरिद्वार से भी पुलिस की एक टीम देहरादून पहुंची है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुनील पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे, और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। माना जा रहा है कि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

फिलहाल, पुलिस और फॉरेंसिक टीमें घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही हैं। सुनील की आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस उसकी कॉल डिटेल्स, हाल की गतिविधियों और अन्य सबूतों की पड़ताल कर रही है। इस घटना ने उत्तराखंड और हरियाणा पुलिस के बीच समन्वय और अपराधियों पर नकेल कसने की रणनीति पर भी सवाल उठाए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में और स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Article“हरिद्वार में बेखौफ बदमाश: शिवालिक नगर में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से चेन स्नैचिंग
Next Article थाना दिवस की बड़ी कार्रवाई: रुड़की, कलियर और पथरी में 55+ शिकायतें हल, जनता हुई जागरूक

संबधित खबरें

महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

April 21, 2026

कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

April 18, 2026

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब; बोले—देवभूमि से मिलती है ऊर्जा

April 14, 2026

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे… विकास और रफ्तार का नया अध्याय, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

April 14, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.