Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

March 7, 2026

UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल

March 7, 2026

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

February 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  • UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
  • रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
  • हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
  • ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट
  • नेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
पिरान कलियर

पिरान कलियर : 36 घंटे में सुलझी अपहरण-हत्या की गुत्थी, 25 लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Haridwar TimesBy Haridwar TimesSeptember 9, 2025
  • “क्राइम पेट्रोल देखकर रची साजिश – 7 साल से किराएदार टेलर ने ही दोस्त संग किया कत्ल.

रुड़की/पिरान कलियर: (फरमान मलिक) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की सख्त मॉनिटरिंग और पुलिस टीम की तेज़ कार्रवाई ने बड़ा खुलासा किया है। होटल संचालक के बेटे अनवर के अपहरण और हत्या की गुत्थी को हरिद्वार पुलिस ने सिर्फ 36 घंटे के भीतर सुलझा लिया।

मामला 6 सितम्बर की रात का है, जब बेड़पुर कलियर निवासी होटल संचालक नसीर के बेटे अनवर का अपहरण हुआ और परिजनों से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। नसीर ने थाना कलियर में शिकायत दर्ज कराई थी।

जांच में पता चला कि नसीर के यहां पिछले 7 साल से बतौर टेलर किराए पर रह रहा अमजद और उसका दोस्त फरमान उर्फ लालू ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले यूट्यूब पर क्राइम पेट्रोल देखकर अपहरण और पुलिस से बचने के तरीके सीखे।

मेला घूमने के बाद मांगी फिरौती, नहर में फेंकी लाश – इस तरह दिया वारदात को अंजाम

दिनांक 06-09-2025 को अनवर (अपहृत) को आरोपियों ने अपनी दुकान पर बुलाया। लगभग 4 बजे दोनों ने टेलर की दुकान में ही उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में डालकर मोटरसाइकिल से ले जाने की कोशिश की गई। रास्ते में मोटरसाइकिल पंचर हो गई, जिसके बाद 300 रुपये किराए पर ई-रिक्शा लेकर आरोपी पहुंचे और शव को उसमें डालकर सुमन नगर के पास नहर में फेंक दिया।

लाश फेंकने के बाद दोनों आरोपी वापस कलियर मेले में आ गए और घूमते रहे। उसके बाद अमजद ने मृतक का मोबाइल, जो उनके पास था, लेकर उसमें से जीजा जुबैर का नंबर निकाला। इसके बाद घर लौटते वक्त रहमतपुर रोड से जुबैर को कॉल कर कहा – “आपका लड़का हमारे पास है, अगर उसे जिंदा चाहते हो तो कल तक 25 लाख रुपये की व्यवस्था कर लेना।” इसके बाद मोबाइल बंद कर दिया गया और वे घर चले गए।

अगले दिन शाम करीब 4 बजे आरोपियों ने फिर मृतक के मोबाइल से जुबैर को कॉल कर 25 लाख रुपये लेकर रात 9 बजे पंतजलि फ्लाईओवर पर आने को कहा। अमजद खुद थोड़ी देर पहले वहां रैकी करने गया, लेकिन जब जीजा जुबैर दिखाई नहीं दिया तो उसने दोबारा मैसेज कर रात 10:30 बजे भगवानपुर फ्लाईओवर पर बुलाया। हालांकि, वहां खुद नहीं पहुंचा और कुछ देर बाद मोबाइल फोन बंद कर घर लौट गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचकर उनके कब्जे से मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा, मृतक का मोबाइल और शव ले जाने के लिए इस्तेमाल किया गया बोरा बरामद कर लिया।

पकड़े गए आरोपित

1- अमजद पुत्र सफीक नि0 मुकर्बपुर थाना कलियर हरिद्वार उम्र 33 वर्ष

2- फरमान उर्फ लालू पुत्र यामीन नि0 मुस्तफाबाद थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 32 वर्ष

पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र पंत, एसओ रविन्द्र कुमार, व0उ0नि0 बबलू चौहान, उ0नि0 उमेश कुमार, अ0उ0नि0 पुष्कर सिंह चौहान, अ0उ0नि0 राम अवतार, हे0कां0 सोनू कुमार, हे0कां0 जमशेद अली, हे0कां0 रविन्द्र बालियान, हे0कां0 संजय सिंह, का0 विक्रम सिंह, कां0 आबिद अली, का0 जितेन्द्र सिंह एवं का0 चालक नीरज राणा शामिल रहे, साथ ही SOG टीम रूड़की भी मौजूद रही।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleदेहरादून को असुरक्षित बताने वाली रिपोर्ट पर बवाल – महिला आयोग ने मांगे सभी दस्तावेज, 15 सितंबर को अगली सुनवाई
Next Article सोशल मीडिया बैन से भड़का नेपाल, 21 मौतों के बाद प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा

संबधित खबरें

UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल

March 7, 2026

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

February 28, 2026

पिरान कलियर : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

February 20, 2026

एकजुट पत्रकार, मजबूत संगठन – कलियर प्रेस क्लब की मासिक बैठक में जनहित के मुद्दों पर गंभीर मंथन

February 17, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.