Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
  • महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
  • रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
देहरादून

देहरादून में नकली शादी का आयोजन—मस्ती का नया कॉन्सेप्ट या संस्कृति का मज़ाक?

Haridwar TimesBy Haridwar TimesSeptember 5, 2025

“न दूल्हा, न दुल्हन और ना ही रस्में… सिर्फ बारातियों की होगी मौज — दून में फर्जी शादी पर बवाल..

देहरादून : (फरमान मलिक) राजधानी में 6 सितंबर को आयोजित होने वाले एक अनोखे “फेक वेडिंग शो” को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आयोजकों ने इस कार्यक्रम को मनोरंजन और मस्ती का नया कॉन्सेप्ट बताते हुए प्रचार किया था। शो का आइडिया यह था कि इसमें न कोई असली दूल्हा होगा, न दुल्हन—सिर्फ मेहमानों को बाराती बनकर नाचने-गाने और जश्न मनाने का मौका मिलेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ निमंत्रण
जैसे ही कार्यक्रम का निमंत्रण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इसे लेकर बहस छिड़ गई। पोस्टर में इसे “सबसे मजेदार नकली शादी” बताकर लोगों को शामिल होने का न्योता दिया गया था। कई युवाओं ने इसे नए तरह का मनोरंजन बताकर दिलचस्पी दिखाई, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने आपत्ति जताई।

सांस्कृतिक संगठनों का विरोध
स्थानीय सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने इस आयोजन को भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अपमान करार दिया। उनका कहना है कि शादी एक पवित्र संस्कार है और इसका मज़ाक बनाकर पार्टी का रूप देना आस्था के साथ खिलवाड़ है। विरोध करने वालों ने यहां तक कहा कि यह “देवभूमि” की गरिमा के खिलाफ है और प्रशासन को इसे रोकना चाहिए।

देवभूमि की संस्कृति के साथ इस तरह का खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शादी जैसा पवित्र बंधन मजाक का विषय नहीं हो सकता। हम इसका कड़ा विरोध करेंगे। आज जब उत्तराखंड आपदा से जूझ रहा है, तब लोगों को पीड़ितों के दुख में सहभागी होना चाहिए, लेकिन आयोजक पैसा कमाने के लिए इस तरह का मजाक बना रहे हैं।
– विकास वर्मा, प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख, बजरंग दल

पुलिस और प्रशासन की सख्ती
मामले ने तूल पकड़ते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। आयोजकों को बुलाकर स्पष्टीकरण मांगा गया और साफ कर दिया गया कि यदि इस कार्यक्रम से धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं या किसी तरह की अशांति फैली, तो आयोजन को रोका जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन भी इस कार्यक्रम की अनुमति और उसकी शर्तों की जांच कर रहा है।

आयोजकों का पक्ष
आयोजकों का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ एक अलग तरह का मनोरंजन प्रस्तुत करना था। उन्होंने दावा किया कि यह शो सिर्फ मज़े के लिए है और इसमें किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का इरादा नहीं है। हालांकि विरोध के बाद अब उन पर दबाव बढ़ गया है कि वे कार्यक्रम रद्द करें या उसका स्वरूप बदलें।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleससुराल गए परिवार के घर में चोरी, बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर उड़ाए
Next Article पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए “पिरान कलियर” से मदद की नई मुहिम

संबधित खबरें

महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

April 21, 2026

कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

April 18, 2026

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब; बोले—देवभूमि से मिलती है ऊर्जा

April 14, 2026

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे… विकास और रफ्तार का नया अध्याय, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

April 14, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.