Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
  • पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
  • 758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

आपदा प्रभावित परिवारों को 6 महीने का राशन और 5 लाख की सहायता देगी राज्य सरकार – सीएम धामी

Haridwar TimesBy Haridwar TimesAugust 10, 2025

देहरादून : (फरमान मलिक) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना है। खराब मौसम के बावजूद अब तक 1000 से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है, जिनमें स्थानीय लोग और देशभर से आए तीर्थयात्री शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल और एम्स में भर्ती कराया गया है और उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है।

सीएम धामी ने बताया कि हर्षिल व धराली क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में दवा, दूध, राशन और कपड़े पहुंचा दिए गए हैं। हर्षिल में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए उरेडा का पावर हाउस चालू किया गया है, जबकि यूपीसीएल बिजली तारों की मरम्मत कर रहा है। मोबाइल कनेक्टिविटी को बहाल करने के प्रयास जारी हैं और 125 केवी के दो जनरेटर सेट भी भेजे गए हैं। सड़क कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए गंगनानी में बेली ब्रिज का निर्माण तेजी से हो रहा है और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की जा रही है। मंगलवार तक हर्षिल तक सड़क मार्ग पूरी तरह बहाल होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन उपलब्ध कराया जाएगा। जिन लोगों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए हैं, उनके पुनर्वास या विस्थापन के लिए 5 लाख रुपये की तत्काल सहायता राशि दी जाएगी। ग्रामवासियों के पुनर्वास के लिए सचिव, राजस्व की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है, जो नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देगी।

सीएम धामी ने बताया कि आपदा से सेब के बगीचों को हुए नुकसान का भी आकलन किया जाएगा। धराली के साथ-साथ पौड़ी के सैंजी और बांकुड़ा गांव में भी जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश में जहां भी आपदा से हानि हुई है, वहां सरकार हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है और केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleकिशोरी से दुष्कर्म का आरोप, पकड़े जाने पर छत से नीचे फेंका गया – ग्रामीणों ने किया पुलिस चौकी का घेराव
Next Article आईआईटी रुड़की की बड़ी उपलब्धि, कंपाउंड 3B से दवा-प्रतिरोधी बैक्टीरिया के खिलाफ नई उम्मीद

संबधित खबरें

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

August 26, 2026

ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की

August 26, 2026

758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..

August 13, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.