Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

साबिर पाक के सालाना उर्स की तैयारियां शुरू, साहिबज़ादा शाह यावर मंजर ऐजाज़ साबरी व नौमी मियां ने संभाली कमान

July 25, 2026

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

April 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • साबिर पाक के सालाना उर्स की तैयारियां शुरू, साहिबज़ादा शाह यावर मंजर ऐजाज़ साबरी व नौमी मियां ने संभाली कमान
  • आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
  • महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
  • रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

दरगाह में श्रद्धा की जगह चालाकी का खेल! – सेवकों की जेब में जा रहा था दान का पैसा, कैमरे ने खोली पोल”

जब सेवा करने वाले ही "सेवकों" की जगह "लाभार्थी" बन जाएं, तो श्रद्धालु कहां जाएं?
Haridwar TimesBy Haridwar TimesAugust 7, 2025

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) श्रद्धालुओं की भावनाओं से खिलवाड़ और ईमानदारी का चोला पहनकर बेईमानी का नाच – कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है दरगाह पीरान कलियर से, जहां पर सेवकों द्वारा दान पात्र (गोलक) में डालने के बजाय पैसा अपनी जेब में रखते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने का बड़ा मामला सामने आया है।

दिनांक 07 अगस्त 2025 को शिकायतकर्ता संदीप सिंह निवासी पंजाब द्वारा दरगाह प्रबंधन को यह अवगत कराया गया कि कुछ सेवक पैसे को दान पात्र में डालने की बजाय खुद रख रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जब अधोलेखसाक्षी द्वारा कैमरे की फुटेज जांची गई, तो चौंकाने वाले दृश्य सामने आए।

वीडियो फुटेज में साफ दिखा कि सेवक “जमशेद, अजमेरी और रिज़वान” न सिर्फ पैसे को दान पात्र में डालने से बच रहे थे, बल्कि उसे अपने पास अलग से रख रहे थे। यही नहीं, आरोप है कि इन सेवकों द्वारा अपनी मनमर्जी से खादिम पर्चियां बनाकर श्रद्धालुओं में बांटी जा रही थीं और दरगाह के अंदर नियमों को ताक पर रखकर निजी फायदा उठाया जा रहा था।

इस कृत्य से न सिर्फ दरगाह की गरिमा को ठेस पहुंची है, बल्कि धार्मिक आस्थाओं का भी अपमान हुआ है। प्रबंधन ने इसे एक गंभीर अनियमितता मानते हुए तत्काल प्रभाव से तीनों सेवकों को ड्यूटी से पृथक कर दिया है और संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।

प्रश्न उठता है:

  • क्या श्रद्धा स्थलों पर अब भी विश्वास सुरक्षित है?
  • जब सेवा करने वाले ही “सेवकों” की जगह “लाभार्थी” बन जाएं, तो श्रद्धालु कहां जाएं?

अब जरूरत है सख्त कार्रवाई की, ताकि आस्था की जगह लूट न ले सके। श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि ऐसे मामलों में सिर्फ निलंबन नहीं, कानूनी सख्ती भी हो।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleधराली-हर्षिल अपडेट : चिनूक और MI-17 से रेस्क्यू जारी, – दर्जनों लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
Next Article धामी सरकार ने राहत-बचाव में झोंकी ताकत, अब तक 300 से अधिक लोगों को किया गया रेस्क्यू

संबधित खबरें

साबिर पाक के सालाना उर्स की तैयारियां शुरू, साहिबज़ादा शाह यावर मंजर ऐजाज़ साबरी व नौमी मियां ने संभाली कमान

July 25, 2026

पिरान कलियर : जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला निर्माणाधीन, जल्द मिलेगा लोगों को फायदा

April 15, 2026

रहमतपुर में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

April 14, 2026

पिरान कलियर : तिरंगा चौक पर बाबा साहब अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन, गुलजार चौधरी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

April 14, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.