Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
  • महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
  • रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

माँ गंगा मैटरनिटी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, पुलिस ने सील किया अस्पताल, डॉक्टर और स्टाफ पर मुकदमा दर्ज

प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत, अस्पताल की लापरवाही उजागर – मां गंगा मैटरनिटी एंड आई केयर सील...
Haridwar TimesBy Haridwar TimesAugust 4, 2025

बहादराबाद : (फरमान मलिक) जनपद हरिद्वार में स्थित माँ गंगा मैटरनिटी एंड आई केयर हॉस्पिटल में शुक्रवार को प्रसव के दौरान दो गर्भवती महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के चलते ये दोनों मौतें हुईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सील कर दिया है, वहीं पुलिस ने डॉक्टरों व स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहला मामला: मीनाक्षी की मौत
सहारनपुर निवासी टीनू ने अपनी गर्भवती पत्नी मीनाक्षी (30) को 3 अगस्त की सुबह 10 बजे माँ गंगा मैटरनिटी एंड आई केयर अस्पताल, सलेमपुर (हरिद्वार) में भर्ती कराया था। अस्पताल प्रशासन ने दोपहर 12 बजे डिलीवरी कराई और जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया गया। लेकिन शाम करीब चार बजे अचानक डॉक्टरों ने खून की कमी की बात कहकर मीनाक्षी को ब्लड चढ़ाया। इसके बाद मीनाक्षी की हालत बिगड़ती गई और कुछ देर में उसकी मौत हो गई।

दूसरा मामला: खुशबू की मौत
उसी दिन नारसन खुर्द, रुड़की निवासी मोंटी ने अपनी पत्नी खुशबू को सुबह 9:30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया था। खुशबू की डिलीवरी ऑपरेशन से कराई गई। ऑपरेशन के कुछ समय बाद ही खुशबू की तबीयत भी बिगड़ने लगी और उसकी भी मौत हो गई।

हंगामा और कार्रवाई

दोनों मौतों के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा। 4 अगस्त को एसडीएम की उपस्थिति में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

अस्पताल सील, केस दर्ज

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने माँ गंगा मैटरनिटी एंड आई केयर हॉस्पिटल को सील कर दिया है। टीनू और मोंटी की तहरीर पर बहादराबाद थाना पुलिस ने अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में अस्पताल की लापरवाही के प्रमाण मिले हैं।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleराजधानी में सांसद भी नहीं सुरक्षित — मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला सांसद से चेन स्नैचिंग
Next Article आईआईटी रुड़की निदेशक पंत की घोषणा: अन्य विश्वविद्यालयों के टॉपर्स को सीधे मिलेगा आईआईटी में प्रवेश

संबधित खबरें

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक

April 16, 2026

बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार

April 16, 2026

पिरान कलियर : जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला निर्माणाधीन, जल्द मिलेगा लोगों को फायदा

April 15, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.