Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बाल विहार पब्लिक स्कूल, रहमतपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित

October 10, 2026

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बाल विहार पब्लिक स्कूल, रहमतपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित
  • अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
  • पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने “माही स्वयं सहायता समूह” की डेयरी और मिल्क बार का किया निरीक्षण

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJuly 24, 2025

हरिद्वार : (फरमान मलिक) मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हरिद्वार, आकांक्षा कोण्डे ने नारसन विकासखंड के सिकंदरपुर मवाल गांव में “माही स्वयं सहायता समूह” द्वारा संचालित डेयरी और माही मिल्क बार का निरीक्षण किया। यह पहल ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से स्थापित की गई है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का एक अनुकरणीय प्रयास है।

“माही स्वयं सहायता समूह” ने ग्रामोत्थान परियोजना और श्री राधे कृष्णा सीएलएफ के सहयोग से दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। समूह की महिलाओं ने बताया कि पहले वे छोटे स्तर पर दुग्ध उत्पादन करती थीं और आर्थिक तंगी के कारण मूलभूत जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल था। वर्ष 2023-24 में इंडियन ओवरसीज बैंक से ₹3,00,000 के ऋण, समूह के ₹1,00,000 और ग्रामोत्थान परियोजना के ₹6,00,000 के अंशदान से व्यवसाय को विस्तार मिला।

वर्तमान में, समूह का दुग्ध उत्पादन 250 लीटर प्रतिदिन से बढ़कर 450 लीटर प्रतिदिन हो गया है। वे आंचल डेयरी और रुड़की, मंगलौर, मोहम्मदपुर की स्थानीय डेयरियों को 350 लीटर दूध आपूर्ति करते हैं। इसके अलावा, मंगलौर में “माही डेयरी” आउटलेट पर प्रतिदिन 100 लीटर दूध से दही, लस्सी, पनीर, मावा, मक्खन जैसे उत्पाद तैयार किए जाते हैं, और 25 लीटर दूध स्थानीय स्तर पर बिकता है। माही मिल्क बार से प्रतिदिन ₹5,000-₹7,000 की आय हो रही है।

आर्थिक विवरण के अनुसार, समूह 450 लीटर दूध ₹50 प्रति लीटर की दर से खरीदता है (लागत ₹22,500) और ₹55 प्रति लीटर की दर से बेचता है (बिक्री ₹24,750), जिससे प्रतिदिन ₹2,250 का सकल लाभ और प्रतिमाह ₹67,500 की आय होती है। परिवहन, लेबर और बिजली खर्च कटने के बाद ₹49,000 का शुद्ध मासिक लाभ प्राप्त हो रहा है। इस आय से समूह की महिलाएं अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर रही हैं, और उनके बच्चे बेहतर शिक्षा व पोषण प्राप्त कर रहे हैं।

सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने समूह की प्रगति की सराहना की और इसे ग्रामीण उद्यमिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि यह मॉडल अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना, खंड विकास अधिकारी सुभाष सैनी, ग्रामोत्थान परियोजना के प्रतिनिधि और सीएलएफ के सदस्य मौजूद रहे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Article“कांवड़ मेले के बाद नगर निगम हरिद्वार का त्वरित सफाई अभियान : घाटों से 8000 मीट्रिक टन कचरा हटाकर लौटाई पवित्रता
Next Article रुड़की: केएलडीएवी पीजी कॉलेज में शिक्षकों-कर्मचारियों का फूटा ग़ुस्सा : 5 महीने से नहीं मिला वेतन – जताया विरोध, दी भूख हड़ताल की चेतावनी

संबधित खबरें

बाल विहार पब्लिक स्कूल, रहमतपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित

October 10, 2026

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

August 26, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.