Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

देव एनक्लेव, रुड़की में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

April 14, 2026

रहमतपुर में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

April 14, 2026

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब; बोले—देवभूमि से मिलती है ऊर्जा

April 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • देव एनक्लेव, रुड़की में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
  • रहमतपुर में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
  • देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब; बोले—देवभूमि से मिलती है ऊर्जा
  • अवैध खनन पर कार्रवाई के दावे फेल : लंढौरा में अवैध खनन बेखौफ जारी, प्रशासन पर उठे सवाल
  • पीरपुरा संपर्क मार्ग बना हादसों का अड्डा, भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क खस्ताहाल, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • पिरान कलियर : तिरंगा चौक पर बाबा साहब अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन, गुलजार चौधरी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे… विकास और रफ्तार का नया अध्याय, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी सख्त, विकास कार्यों में तेजी और 20 दिन में लंबित घोषणाओं पर आदेश जारी करने के निर्देश
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : कांवड़ यात्रा मार्ग की खाद्य दुकानों पर प्रदर्शित करना होगा ID, नाम और लाइसेंस

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJuly 2, 2025

देहरादून : श्रद्धा और आस्था के महापर्व कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर उत्तराखण्ड सरकार पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने एक सख्त और समर्पित कार्ययोजना तैयार की है, जिसके तहत लाखों श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए व्यापक निगरानी अभियान चलाया जाएगा।

कांवड़ यात्रा 2025 के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए शासन ने सख्त व्यवस्था लागू कर दी है। स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि इस संबंध में यात्रा मार्गों पर मौजूद सभी होटल, ढाबा, ठेली, फड़ व अन्य खाद्य कारोबारियों को कुछ जरूरी निर्देश दिए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है।

स्वास्थ्य सचिव के निर्देशानुसार हर खाद्य कारोबारी को अपने लाइसेंस या पंजीकरण प्रमाणपत्र की एक साफ-सुथरी प्रति अपने प्रतिष्ठान में प्रमुख जगह पर लगानी होगी, ताकि उपभोक्ता उसे आसानी से देख सकें। छोटे व्यापारियों व ठेले-फड़ वालों को भी अपना फोटो पहचान पत्र और पंजीकरण प्रमाण पत्र अपने पास रखना और प्रदर्शित करना जरूरी होगा।

जो कारोबारी ये निर्देश नहीं मानेंगे, उनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 की धारा 55 के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसमें ₹2 लाख तक का जुर्माना लग सकता है। सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इन आदेशों का कड़ाई से पालन हो। श्रद्धालुओं की सेहत के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पंडालों, भंडारों और अन्य भोजन केंद्रों पर परोसे जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मिलावटखोरों और मानकों से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों की सेहत हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन श्री ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिना लाइसेंस खाद्य व्यवसाय करने वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। मिलावट या नियम उल्लंघन करने वालों को आर्थिक दंड के साथ-साथ आपराधिक कार्रवाई का भी सामना करना पड़ेगा।

आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) माध्यमों से जनता और संचालकों को शुद्ध भोजन की पहचान, खाद्य नियमों और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर – 18001804246 पर कोई भी व्यक्ति खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज कर सकता है। शिकायत पर प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर जाकर कार्रवाई करेंगी।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleहरिद्वार : पीसीएस प्री आज, पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Next Article दरगाह साबिर पाक में फूल और चादर चढ़ाकर मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन

संबधित खबरें

रहमतपुर में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

April 14, 2026

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब; बोले—देवभूमि से मिलती है ऊर्जा

April 14, 2026

पिरान कलियर : तिरंगा चौक पर बाबा साहब अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन, गुलजार चौधरी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

April 14, 2026

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे… विकास और रफ्तार का नया अध्याय, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

April 14, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.