Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पीरपुरा में बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने के लिए ग्राम प्रधान की पहल, गांव की गलियों में लगवाई गई LED लाइटें

March 17, 2026

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ

March 15, 2026

56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

March 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पीरपुरा में बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने के लिए ग्राम प्रधान की पहल, गांव की गलियों में लगवाई गई LED लाइटें
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ
  • 56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
  • अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  • UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
  • रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

कांवड़ मेला 2025 : एसएसपी की अध्यक्षता में जिला पुलिस मुख्यालय में गोष्ठी आयोजित, सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में तैयारी पूर्ण करने का दिया जिम्मा

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJune 26, 2025

हरिद्वार : (फरमान मलिक) जनपद पुलिस मुख्यालय हरिद्वार के सभागार में एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा आगामी कांवड़ मेले 2025 के दृष्टिगत जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थानाध्यक्षों ,एफएसओ, निरीक्षक यातायात के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित पुलिस कर्मियों से पूर्व में ली गई मीटिंग में दिए गए निर्देशों पर कांवड़ मेले के लिए अब तक की गई तैयारियों की जानकारी लेते हुए उन्हे फाइनल टच देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये-

1- कांवड़ मेले के दृष्टिगत संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी बैठक आयोजित करें।
2- कांवड़ मेंले के दृष्टिगत आवश्यक सामान/ उपकरणों की मांग तत्काल भेजी जाये जिससे की समय रहते हुए उक्त की पूर्ति की जा सके।
3- विगत कांवड़ में जो भी कमियां परिलक्षित हुई है उनके सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी/ थानाध्यक्ष आपस में विचार विमर्श कर उन कमियों को पूर्ण करने हेतु कार्यवाही करें।


4- मेला क्षेत्र से सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी/ थानाध्यक्ष पार्किंगों का सम्बन्धित विभागों के साथ भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवा लें।
5- जिन क्षेत्रें में बैरियर/ बैरिकेटिंग व रुट डायवर्ट होना है उन्हे चिन्हित करते हुए कार्यवाही पूर्ण कर ली जाये।
6- सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी रहेगी कि वह अपने अपने सर्किल में कांवड़ मेंले के दृष्टिगत होने वाले कार्यों व व्यवस्थाओं को अपने निकट पर्यवक्षण में पूर्ण करवायेंगे तथा अनुपालन से अवगत करायेंगे।
7- सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में ड्रोन कैमरे एक्टिव रखेंगे जिससे की कांवड़ के दृष्टिगत कोई समस्या होती है तो उसपर निगरानी बनी रहे व तत्काल मौके पर पुलिस बल पहुंच सके।
8- कांवड़ मेले के दृष्टीगत सड़क किनारे एंव पार्किंगों पर जो भण्ड़ारे एवं दुकाने लगाये जाते है उनका सत्यापन करते हुए सही जगह पर लगाये जायें जिससे की किसी प्रकार से यातायात में व्यवधान उत्पन्न न हो।


9- प्रत्येक थाना स्तर पर आज से ही कांवड़ मेले के दृष्टीगत सत्यापन व अतिक्रमण ड्राइव अभियान तेजी से चलाया जाए।
10- समस्त थाना प्रभारी स्थानीय स्तर पर होटल/ टैक्सी/ व्यापारी एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित करें, जो सुझाव प्राप्त होते हैं उन पर अपने स्तर पर कार्यवाही करते हुए व्यवस्था बनाना सुनिश्चित करें।
11- प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित किए जाने वाले टेंट, कुर्सी इत्यादि को सही एवं तैयारी दशा में रखें।
12- रस्सी, लाठी इत्यादि सामग्री का भी मुल्यांकन किया जाए कि आवश्यकता के आधार पर उपलब्धता है या नही। कमी परिलक्षित होने पर खरीददारी का काम सीओ लाइन देखें।


13- पुलिस मुख्यालय से मेला प्रबंधन के लिए प्राप्त होने वाले पैरामिलिट्री व पुलिस फोर्स के रहने सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूरा किया जाए।
14- निर्धारित पार्किग के अतिरिक्त अन्य उपलब्ध विकल्पों को भी तैयारी हालत में रखा जाए।
15- पैदल कांवड़ यात्रियों के लिए नहर पटरी पर सही व्यवस्था बनाई जाए एवं सुनिश्चित किया जाए कि दुकानों पर रेट लिस्ट लगी हो।
16- यात्रा के दौरान आने वाले डीजे सिस्टम्स एवं झांकियों के लिए निर्धारित मानकों को लागू किया जाए।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleक्या बाइक और स्कूटरों से भी वसूला जाएगा टोल टैक्स? नितिन गडकरी ने किया खंडन
Next Article Hotel Raj Mahal : ग्राहकों को लुभाने की महिलाओं पर थी जिम्मेदारी, पत्ते बांटने के साथ सर्व करती थी ड्रिंक

संबधित खबरें

पीरपुरा में बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने के लिए ग्राम प्रधान की पहल, गांव की गलियों में लगवाई गई LED लाइटें

March 17, 2026

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ

March 15, 2026

56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

March 13, 2026

अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

March 7, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.