Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
  • महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
  • रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

रुड़की : निधि हत्याकांड में एक आरोपी को फांसी व दूसरे को उम्रकैद की सजा, 4 साल बाद आया फैसला

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJune 13, 2025

रुड़की : रुड़की के कृष्णानगर इलाके में चार वर्ष पूर्व हुई निधि हत्याकांड में पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपित समेत तीन को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड के पीछे एकतरफा प्यार की बात सामने आई थी। पुलिस के अनुसार आरोपित शादी करना चाहता था, लेकिन युवती इसके लिए तैयार नहीं थी। इससे गुस्साए आरोपित ने युवती की हत्या कर दी थी।

अब इस मामले में अदालत ने मुख्य अभियुक्त को फांसी की सजा सुनाई और सह अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाकर सुनाई है।

आपको बता दे 21, अप्रैल 2021 को गंगनहर कोतवाली कृष्णानगर गली नंबर-20 निवासी बीबीए की छात्रा निधि उर्फ हंसी की तीन युवकों ने शनिवार दोपहर घर में गला रेतकर हत्या कर दी थी। तीनों आरोपित बाइक से निधि के घर आए थे। निधि के चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग घरों से बाहर आ गए।

उन्होंने मुख्य आरोपित हैदर अली निवासी सफरपुर को पकड़ लिया था। जबकि दो वहां से फरार हो गए थे। गंगनहर कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत में एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया था कि निधि के भाई दिनेश ने मुकदमा दर्ज कराया था। पूछताछ में हैदर अली ने दोनों साथियों के नाम आरिस उर्फ रिहान और शारिक निवासी शाहपुर, रुड़की का नाम बताया था।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने रविवार सुबह रहीमपुर फाटक के पास से दोनों फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी देहात ने बताया कि हैदर अली युवती को करीब तीन साल से जानता था। वह उससे प्यार करता था। दिसंबर में ही हैदर दुबई से लौटा था। इसके बाद उसने निधि से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन, निधि हैदर अली से नहीं मिलना चाहती थी। वह हैदर से शादी भी नहीं करना चाहती थी। इससे नाराज हैदर ने उसकी हत्या कर दी थी। 

पीड़ित पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव वर्मा ने बताया कि 21 अप्रैल 2021 को कृष्णानगर क्षेत्र में रहने वाली निधि की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। विवेचक ने इस हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।

इस मामले में एडीजे प्रथम रमेश सिंह की अदालत द्वारा आज सुनवाई के बाद नामजद आरोपी हैदर को फांसी और सारिक उर्फ आरिफ को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। जबकि तीसरा आरोपी रेहान घटना के समय नाबालिग होने के कारण उसके मामले में अभी किशोर न्यायालय में सुनवाई चल रही है।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous ArticleBREAKING | इजराइल का अब ईरान पर बड़ा हमला, परमाणु ठिकानों को बनाया निशाना
Next Article Ahmedabad Plane Crash: पीएम मोदी ने किया घटनास्थल का दौरा, अस्पताल जाकर घायलोंं का भी जाना हाल

संबधित खबरें

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद

April 19, 2026

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.