Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पीरपुरा में बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने के लिए ग्राम प्रधान की पहल, गांव की गलियों में लगवाई गई LED लाइटें

March 17, 2026

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ

March 15, 2026

56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

March 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पीरपुरा में बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने के लिए ग्राम प्रधान की पहल, गांव की गलियों में लगवाई गई LED लाइटें
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ
  • 56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
  • अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  • UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
  • रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

कलियर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन: अध्यक्ष जावेद पंडित और महामंत्री जावेद अंसारी नियुक्त

Haridwar TimesBy Haridwar TimesMay 12, 2025

पिरान कलियर : पिरान कलियर प्रेस क्लब की एक महत्त्वपूर्ण आम बैठक जावेद अंसारी के कार्यालय पर आज सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में क्लब से जुड़े सभी सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया। यह बैठक विशेष रूप से इसलिए बुलाई गई क्योंकि क्लब के तत्कालीन अध्यक्ष मुनव्वर कुरैशी ने एक अन्य क्लब में पदभार ग्रहण कर लिया है, जिससे कलियर प्रेस क्लब के संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट करना आवश्यक हो गया था।

बैठक में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि क्लब के व्यापक हित, पारदर्शी संचालन और भविष्य की योजनाओं को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के लिए एक नई कार्यकारिणी का गठन किया जाए।

सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें अध्यक्ष: जावेद पंडित, उपाध्यक्ष: सरवर सिद्दीकी, महामंत्री: जावेद अंसारी, सचिव: फरमान मलिक व कोषाध्यक्ष: नौशाद अली ने नाम पर सहमति हुई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब के विकास, संगठनात्मक मजबूती और पत्रकारों के हितों को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही एक भव्य शपथग्रहण समारोह आयोजित करने पर भी सहमति बनी।

बैठक में यह भी स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि पूर्व में क्लब की गतिविधियाँ एकतरफा और सीमित दायरे में संचालित हो रही थीं, जिससे क्लब की प्रतिष्ठा को क्षति पहुँची। नई कार्यकारिणी ने पारदर्शिता, सामूहिक निर्णय प्रणाली और संस्थागत मजबूती के सिद्धांतों पर चलने की प्रतिबद्धता जताई।

बैठक के अंतिम चरण में यह चेतावनी भी जारी की गई कि कलियर प्रेस क्लब के नाम, पद अथवा पहचान का कोई भी व्यक्ति यदि अनुचित या गैरकानूनी ढंग से उपयोग करता है, तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। क्लब के नाम और गरिमा की रक्षा सभी सदस्यों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि अब पूर्व अध्यक्ष मुनव्वर कुरैशी का क्लब से कोई संबंध नहीं रहेगा, और वह भविष्य में क्लब का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे। यह निर्णय भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इस मौके पर पंडित जावेद साबरी, सरवर सिद्दीकी, जावेद साबरी, फरमान मलिक, नौशाद अली, आरिफ हिंदुस्तानी, दिलदार अब्बासी, शाहनवाज साबरी, सीमा कश्यप, असलम साबरी, डॉ. मोहम्मद उस्मान, शान साबरी, अरसलान गौर, मौ. आरिफ शामिल रहे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleपाकिस्तान की गोलीबारी में BSF इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शहीद
Next Article रुड़की : मोहल्ला महिग्रान वार्ड नंबर 35 में इमली रोड़ पर नाले बंद होने के कारण सड़कों पर भरा पानी

संबधित खबरें

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ

March 15, 2026

UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल

March 7, 2026

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

February 28, 2026

पिरान कलियर : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

February 20, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.