Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ

March 15, 2026

56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

March 13, 2026

अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

March 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ
  • 56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
  • अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  • UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
  • रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
  • हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

रुड़की : भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के खिलाफ पत्रकारों का आक्रोश जारी, ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Haridwar TimesBy Haridwar TimesMarch 17, 2025

रुड़की: (फरमान मलिक) बीते तीन मार्च को नगर निगम बोर्ड बैठक के दौरान विधायक व मेयर द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में नगर के पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा को सौंपा गया। इस दौरान सभी पत्रकारों ने अपने हाथ में काली पट्टी बांध और हाथों में तख्ती लिए हुए नगर विधायक प्रदीप बत्रा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

आपको बता दे कि तीन मार्च को निगम की बोर्ड बैठक के दौरान भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा मीडिया को कवरेज करने से रोका गया था, तथा उनके साथ धक्का-मुक्की कर अभद्रता की गई थी, जिसके बाद से विधायक व मेयर का नगर के समस्त पत्रकारों ने विरोध शुरू कर दिया था।

पत्रकारों के विरोध के चलते मेयर ने पत्रकारों से अमर्यादित व्यवहार पर खेद प्रकट किया और पत्रकारों का सम्मान बनाये रखने के लिये आश्वस्त किया। जिसके बाद मेयर से पत्रकारों का गतिरोध तो समाप्त हो गया, किन्तु विधायक का विरोध जारी रखा।

इसी क्रम में पत्रकारों ने मीडिया की स्वतंत्रता बनाये रखने तथा मीडिया से की गई अभद्रता के विरोध में जमकर नारेबाजी की और तहसील कार्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा को ज्ञापन सौंपा और साथ ही उनसे ज्ञापन को मुख्यमंत्री को भिजवाने का आह्वान किया।

पत्रकारों ने ज्वांइट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा को अवगत कराया कि लोकतंत्र में पत्रकारों का अपना अलग महत्त्व है और उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है,वहीं दूसरी ओर सीतापुर में राष्ट्रीय अखबार के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या के विरोध और देश भर में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने की मांग की गई‌।प्रेस क्लब अध्यक्ष बबलू सैनी ने बताया कि देशभर के पत्रकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए,ताकि पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन भयमुक्त वातावरण में कर सके।

रूड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा ने समस्त पत्रकारों को आश्वासन दिया कि उनके ज्ञापन को भिजवा दिया जाएगा और जो भी मांगे है उन पर विचार किया जाएगा। पत्रकारों ने प्रेस क्लब से होते हुए शहीद चंद्रशेखर चौक, सिविल लाइन, रुड़की टॉकिज से रोडवेज होते हुए पुरानी तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंच मुख्यमंत्री व महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जेएम को सौंपा।

रूड़की मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपने वालों में महानगर प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू रोड, अनिल त्यागी, केपी सिंह, हरिओम गिरी, रियाज कुरैशी, आदिल राणा, सरवर साबरी, मोनू शर्मा, सुरेंद्र सिंह वर्मा,अवनीश कश्यप, मदन श्रीवास्तव, अरुण कुमार, असजद भारती, अहमद कादरी, सोमवीर सैनी, महेश मिश्रा, मनोज जुयाल, इमरान देशभक्त, योगराज पाल, शशांक गोयल, राहुल सक्सेना, दीपक अरोडा, संदीप पोहिवाल, आयुष गुप्ता, लियाकत कुरैशी, गौरव वत्स, नितिन कुमार, मुकेश रावत, मिक्की जैदी, डॉ०अरशद, मुनीश शर्मा, सूरज, रजनीश, मोहम्मद मुर्सलीन, ब्रह्मानन्द चौधरी, मोहम्मद नाजिम, मुनव्वर कुरैशी, जावेद अंसारी, तोकीर आलम, ज़ीशान मलिक, फरमान मलिक, इसरान अली, असलम खान, टीना शर्मा, हर्ष हसीन, दिलशाद खान, सलमान राणा, पूजा रानी, विवेक सैनी, दीक्षा गुप्ता, अश्विनी उपाध्याय, विकास भाटिया, नवीन कुमार, आनंद, डाल चंद्रा, अंकित कुमार, सुमित सैनी, सोनिया सैनी, श्याम सुंदर, नरेंद्र,आनंद, दिनेश कुमार आदि बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleपिरान कलियर : खुलेआम चल रहा सट्टा बाजार, पुलिस प्रशासन बना मूकदर्शक
Next Article Breaking News : आखिर आसमां से घर लौटे धरती के सितारे.. 9 महीने बाद सुनीता विलियम्स समेत चार यात्री सुरक्षित लौटे, NASA ने कहा-सफल रहा मिशन

संबधित खबरें

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ

March 15, 2026

56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

March 13, 2026

अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

March 7, 2026

UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल

March 7, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.