Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
  • महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
  • रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
देश-दुनिया

पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह सुनकर कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन से कटकर 11 की हुई मौत, कई अन्य घायल

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJanuary 22, 2025

“पचोरा और जलगांव स्टेशन के बीच पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई, जिसके चलते कई यात्री अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने की कोशिश करने लगे

जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव में परांदा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यह अफवाह फैली कि पुष्पक एक्सप्रेस में आग लग गई है। अफवाह के बाद ट्रेन में सवार यात्री अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे। इसी दौरान सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई लोगों को रौंद दिया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 8-10 लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय पुलिस थाने के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय जनप्रतिनिधि राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। यहां के लोगों ने घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया है।

बताया जा रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस परांदा रेलवे स्टेशन के पास पहुंच रही थी। ट्रेन के मोटरमैन ने जब ब्रेक लगाया तो पहियों से चिंगारी निकलने लगी। इसी बीच यात्रियों में यह अफवाह फैल गई कि ट्रेन में आग लग गई है और डरे हुए लोग कोच से कूदने लगे।

रेलवे अधिकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के जलगांव जिले में ट्रेन की चपेट में आने से कुछ लोगों के मारे जाने की आशंका है। जलगांव जिले में चेन खींचकर पटरी पर उतरे एक ट्रेन के यात्रियों को दूसरी ट्रेन ने कुचल दिया है। जिला प्रशासन और रेलवे की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। डीएम आयुष ने बताया कि आपदा बचाव दल को भेज दिया गया है। स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एंबुलेंस भेज दी गई है। साथ ही 3 अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। अंधेरा होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है।

कैसे हुआ हादसा?

पचोरा और जलगांव स्टेशन के बीच पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई, जिसके चलते कई यात्री अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने की कोशिश करने लगे, तभी सामने से आ रही कर्नाटका एक्सप्रेस ने कुछ यात्रियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वनिल के मुताबिक पुष्पक एक्सप्रेस जो लखनऊ से मुंबई आ रही थी।

इस दौरान कुछ यात्री पटरी पर उतर गए। इस दौरान कुछ यात्री दूसरी दिशा से आ रही कर्नाटका एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन में ‘एसीपी’ यानी अलार्म चेन पुलिंग भी की गई। लेकिन चेन पुलिंग की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। इस बारे में रेलवे अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक भुसावल और रेलवे मेडिकल टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। साथ ही रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर और स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है।

रेलवे अधिकारी ने कहा रेलवे अधिकारी ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी। एसीपी हुआ और लोग ट्रैक पर आ गए। फिर कर्नाटक एक्सप्रेस ने उन्हें कुचल दिया। हम जांच कर रहे हैं कि यह आग थी या कोई और अफवाह। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पक ट्रेन हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने इसे बेहद दुखद और हृदय विदारक घटना बताया। सीएम योगी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleनगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान केंद्रों के लिए रवाना
Next Article नगर निकाय चुनाव : पहाड़ से लेकर मैदान तक शांतिपूर्वक मतदान जारी, लोगों में देखा जा रहा जबरदस्त उत्साह

संबधित खबरें

मांगों को लेकर भड़के कर्मचारी, नोएडा में प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप, कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ से बिगड़े हालात

April 13, 2026

#BREAKING | बारामती विमान हादसे में अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत- DGCA ने की पुष्टि

January 28, 2026

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा — इंडस्ट्री और फैंस में शोक

November 24, 2025

देश के 53वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस सूर्यकांत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

November 24, 2025

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.